
Suresh Raina: ‘जमीन ही जमीन दिखाई देती है’, सुरेश रैना ने UP सरकार को याद दिलाया स्टेडियम का वादा
AajTak
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने ट्विटर के जरिए गाजियाबाद में क्रिकेट स्टेडियम बनाने की वादे को याद दिलाया है. रैना ने लिखा है कि 2015 से गाजियाबाद ये सपना देख रहा है.
Suresh Raina: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने उत्तर प्रदेश की सरकार को गाजियाबाद में स्टेडियम बनाने के वादे को याद दिलाया है. सुरेश रैना ने ट्विटर पर लिखा है कि 2015 में स्टेडियम बनने के सपने देखे थे, लेकिन अभी तक जमीन ही जमीन दिखाई देती है. इसपर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सुरेश रैना को आश्वासन भी दिया गया है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












