
ICC ने बांग्लादेश की निकाल दी हेकड़ी, अब भारत में ही खेलना होगा मैच... नहीं तो T20 वर्ल्ड कप 2026 से होगी छुट्टी
AajTak
ICC बोर्ड ने भारत में मैच खेलने से इनकार करने की बांग्लादेश की मांग को 14-2 के वोट से खारिज कर दिया. सिर्फ पाकिस्तान और बांग्लादेश ने समर्थन किया. ICC ने BCB को अपनी सरकार को सूचित करने को कहा है. अड़े रहने पर बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर स्कॉटलैंड को मौका दिया जा सकता है.
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) बोर्ड ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की उस मांग को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने अपने मैच भारत से बाहर किसी अन्य देश में कराने का अनुरोध किया था. यह प्रस्ताव वोटिंग के लिए रखा गया, जिसमें BCB को करारी हार का सामना करना पड़ा.
कुल 16 देशों की वोटिंग में से 14 ने बांग्लादेश के प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया, जबकि सिर्फ 2 देशों पाकिस्तान और बांग्लादेश ने इसके समर्थन में मतदान किया.
ICC ने अब BCB से साफ कहा है कि वह इस फैसले की जानकारी अपनी सरकार को दे. साथ ही यह भी चेतावनी दी गई है कि अगर बांग्लादेश इस मुद्दे पर अड़ा रहता है और भारत में खेलने से इनकार करता है, तो उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया जाएगा.
सूत्रों के मुताबिक- ऐसी स्थिति में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया जा सकता है. ICC इस पूरे मामले को लेकर बेहद सख्त रुख अपना चुका है और जल्द ही अंतिम फैसला लिया जा सकता है.
विवाद की शुरुआत तब हुई, जब मुस्ताफिजुर रहमान का IPL कॉन्ट्रैक्ट खत्म किया गया, जिसके बाद BCB ने ICC से औपचारिक रूप से अनुरोध किया कि बांग्लादेश के मैच भारत से बाहर कराए जाएं. BCB ने अनुरोध किया था सुरक्षा और खिलाड़ियों की सेफ्टी का हवाला देते हुए टीम को भारत भेजने से मना कर दिया था. पर अब ICC के स्टैंड के बाद BCB की हेकड़ी निकल गई है.
बांग्लादेश ने की थी ग्रुप बदलने की डिमांड

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








