
IND vs NZ 1st T20I: ईशान किशन या श्रेयस अय्यर? नंबर 4 की जंग में कौन जीतेगा, नागपुर टी20 में प्लेइंग 11 में किसे मिलेगा मौका
AajTak
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज मंगलवार (21 जनवरी) से हो रहा है. जहां भारतीय टीम की प्लेइंग 11 कैसे होगी, इस पर सवाल हैं. सवाल यह है कि टीम इंडिया की इस प्लेइंग 11 में कौन से खिलाड़ी होंगे
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार (21 जनवरी 2026) को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा.
वनडे सीरीज जीतकर न्यूजीलैंड टीम का हौसला बुलंद है.जो 37 साल के भारत में खेले गए वनडे सीरीज मे कीवी टीम की पहली जीत रही है. ऐसे में सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में जब इंडिया नागपुर में खेलने उतरेगी तो उनको बिल्कुल भी कम आंकने की कोशिश नहीं करेगी.
सबसे बड़ा सवाल भारतीय टीम की प्लेइंग 11 को लेकर रहेगा. तिलक वर्मा इस समय एब्डॉमिनल सर्जरी से उबर रहे हैं और उनका समय पर फिट होना मुश्किल है. ऐसे में श्रेयस अय्यर का नंबर-4 पर खेलना तय माना जा रहा है. इससे कप्तान सूर्यकुमार यादव को अपने पसंदीदा नंबर-3 स्लॉट पर बल्लेबाज़ी करने का मौका मिलेगा.
श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी को किसी भी देश की T20 टीम में सीधे जगह मिलती. उन्होंने तीन अलग-अलग IPL फ्रेंचाइजी को दिल्ली कैपिटल्स फाइनल (2020), कोलकाता नाइटराइडर्स (2024), पंजाब किंग्स (2025) तक पहुंचाया है और एक बार ट्रॉफी भी जीती है. स्पिन गेंदबाज़ों के खिलाफ भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ माने जाने वाले अय्यर को तिलक वर्मा की चोट के चलते मौका मिल सकता है.
वैसे तो श्रेयस का खेलना तय है, लेकिन उनको ईशान किशन से टक्कर मिल सकती है. अगर टीम मैनेजमेंट लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन को अहम मानती है, तो ईशान किशन भी मजबूत दावेदार हैं. वह इस समय शानदार फॉर्म में हैं. हालांकि ईशान पावरप्ले के बाहर उतने प्रभावी नहीं रहते, लेकिन उन्हें नंबर-3 पर खिलाया जा सकता है.
हार्दिक, बुमराह और वरुण की वापसी

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.









