
RCB की लगातार 5वीं जीत, गौतमी नाइक के दम पर सबसे पहले नॉकआउट में पहुंची
AajTak
गौतमी नाइक के 73 रनों की दमदार पारी और सयाली सतघरे की किफायती व घातक गेंदबाज़ी (3/21) की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात जायंट्स को 61 रनों से हराकर विमेंस प्रीमियर लीग में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की और नॉकआउट में जगह पक्की करने वाली पहली टीम बनी.
सोमवार की शाम RCB के लिए यादगार बन गई. गौतमी नाइक ने ऐसा अर्धशतक ठोका जिसने सिर्फ स्कोरबोर्ड नहीं बदला, बल्कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सीजन का रंग ही बदल दिया. गुजरात जायंट्स पर 61 रनों की भारी जीत के साथ RCB ने न सिर्फ लगातार पांचवीं जीत हासिल की, बल्कि नॉकआउट में कदम रखने वाली टूर्नामेंट की पहली टीम भी बन गई- वो भी बिना एक भी हार के.
शुरुआत में हालात आसान नहीं थे. दो विकेट नौ पर गिर जाने के बाद ड्रेसिंग रूम में बेचैनी थी, मैदान पर खामोशी. ऐसे वक्त में नाइक ने बल्ला नहीं, हिम्मत उठाई. एक-एक रन जोड़ते हुए उन्होंने टीम को 178/6 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. बीच में स्मृति मंधाना का स्टाइलिश 26, ऋचा घोष के तीन तगड़े छक्के और आखिर में राधा यादव का छोटा सा पर असरदार कैमियो—सबने इस कहानी में अपना रंग भरा.
A moment Gautami Naik will never forget 👌🏻 She wasn't ready for this surprise from her cricketing idol 🔝📱 A moment to remember forever. ✨🏏#TATAWPL | #KhelEmotionKa | #GGvRCB | @hardikpandya7 | @RCBTweets pic.twitter.com/Th9z5nmzqY
लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की पारी कभी खड़ी ही नहीं हो पाई. शुरुआत में विकेटों की जो गिरावट हुई, उसने उनके चेहरों से भरोसा और दर्शकों से उम्मीद दोनों छीन ली. कप्तान एशले गार्डनर संघर्ष करती रहीं, अर्धशतक तक पहुंचीं, लेकिन 54(43) की वो मेहनत टीम को मंजिल तक नहीं ले जा सकी.
और फिर गेंदबाजी… सयाली सतघरे की आँखों में आत्मविश्वास और हाथ में सटीक लाइन- 3/21 सिर्फ आंकड़ा नहीं, फॉर्म की कहानी है. नादिन डी क्लर्क का 2/17 भी उतना ही मूल्यवान, जितनी ड्रेसिंग रूम की तालियां.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.









