
रोहित शर्मा और विराट कोहली का BCCI सेंट्रल कांट्रैक्ट से डिमोशन तय? अजीत अगरकर ने A+ कैटगरी हटाने का दिया सुझाव, जानें पूरा मामला
AajTak
टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमेटी ने BCCI को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से A+ कैटेगरी हटाने का सुझाव दिया है. अगर यह लागू होता है, तो सिर्फ A, B और C कैटेगरी रहेंगी. विराट कोहली और रोहित शर्मा को B कैटेगरी में रखा जा सकता है. फिलहाल यह सिर्फ प्रस्ताव है.
भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमेटी ने BCCI को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से A+ कैटेगरी हटाने का सुझाव दिया है. अगर यह लागू होता है, तो सिर्फ A, B और C कैटेगरी रहेंगी. विराट कोहली और रोहित शर्मा को B कैटेगरी में रखा जा सकता है. फिलहाल यह सिर्फ प्रस्ताव है.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सीनियर सेलेक्शन कमेटी, जिसकी अगुवाई अजीत अगरकर कर रहे हैं, ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में बड़े बदलाव की सिफारिश की है. इंडिया टुडे को एक्सक्लूसिव तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक, सेलेक्शन कमेटी ने A+ कैटेगरी को हटाने का प्रस्ताव रखा है, जिसमें खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़ रुपये मिलते हैं.
अगर यह नया मॉडल लागू होता है, तो अब सिर्फ तीन कैटेगरी A, B और C ही जारी रहेंगी. यानी सबसे ऊंची A+ कैटेगरी को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा. हालांकि, फिलहाल यह सिर्फ एक सुझाव है और BCCI ने इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है.
इस प्रस्ताव पर BCCI की अगली एपेक्स काउंसिल मीटिंग में चर्चा की जाएगी. बोर्ड के शीर्ष अधिकारी इस बात पर विचार करेंगे कि मौजूदा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट स्ट्रक्चर को बदला जाए या नहीं.
सूत्रों के अनुसार, अगर यह नया सिस्टम लागू होता है, तो भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा को A+ की बजाय B कैटेगरी में रखा जा सकता है. यह बदलाव उनके सीमित फॉर्मेट खेलने और वर्कलोड मैनेजमेंट से जुड़ा माना जा रहा है.
फिलहाल, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में A+ कैटेगरी में सिर्फ चुनिंदा खिलाड़ी शामिल होते हैं, जो तीनों फॉर्मेट में नियमित रूप से खेलते हैं. लेकिन सेलेक्शन कमेटी का मानना है कि नए क्रिकेट कैलेंडर और खिलाड़ियों की उपलब्धता को देखते हुए कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम को ज्यादा व्यावहारिक बनाया जाना चाहिए.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.









