रिंकू को मौका, हर्षित बाहर... नागपुर टी20 में टीम इंडिया ने प्लेइंग 11 में किए बड़़े बदलाव, न्यूजीलैंड में इस खिलाड़ी का डेब्यू
AajTak
भारत और न्यूजीलैंड के बीच नागपुर टी20 में कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया . इस मुकाबले में दोनों ही टीमों की प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव देखने को मिले.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार (21) को हुए पहले टी20 मुकाबले में प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव देखने को मिले. वहीं न्यूजीलैंड की टीम भी कुछ बदलाव के साथ खेलने उतरी. नागपुर टी20 मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में हर्षित राणा, रवि बिश्नोई और कुलदीप यादव को मौका नहीं मिला. जबकि फिनिशर रिंकू सिंह टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे.
टीम में 3 ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल शामिल किए गए हैं. संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा ओपन करेंगे. ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव क्रमश: नंबर 3 और 4 पर खेलेंगे. टीम में दो पेसर अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह हैं. वहीं न्यूजीलैंड की टीम में एक डेब्यू हुआ.
टॉस के समय सूर्या और सेंटनर ने क्या कहा? सूर्यकुमार यादव ने टॉस के बाद कहा- हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, क्योंकि प्रैक्टिस के समय लगा था कि रात 8.30 बजे ओस पड़ेगी. लेकिन हमें पहले बल्लेबाज़ी करने में भी कोई परेशानी नहीं है और हम ऐसा करके अच्छा खेल चुके हैं. इस मैच में श्रेयस अय्यर, हर्षित राणा, बिश्नोई और कुलदीप यादव नहीं खेल रहे हैं.
वहीं मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतते ही कहा- हम पहले गेंदबाज करेंगे. पिच अच्छी है और यहां ज्यादा रन बनने की उम्मीद है. पिछले हफ्ते की जीत हमारे लिए खास थी. भारत में आकर जीतना आसान नहीं होता, लेकिन यह नई सीरीज़ है. भारत अपने घर में मज़बूत टीम है. वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए यह हमारे लिए अच्छा मौका है. हम तीन तेज गेंदबाजों के साथ खेलेंगे. क्रिस्टियन क्लार्क आज डेब्यू कर रहे हैं, जेमिसन और डफी भी टीम में हैं.
नागपुर टी20 में टीम इंडिया की प्लेइंग XI: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
नागपुर टी20 में न्यूज़ीलैंड की प्लेइंग XI : टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जेमिसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








