Sanju Samson: पावरप्ले में धराशायी हो रहे संजू सैमसन,नागपुर टी20 में भी फ्लॉप, आंकड़े हैं 'गंभीर'
AajTak
संजू सैमसन का T20I क्रिकेट में 2025 से Powerplay में ओपनिंग रिकॉर्ड निराशाजनक रहा है. उन्होंने सात पारियों में 63 गेंदों पर सिर्फ 88 रन बनाए हैं. उनका एवरेज 14.66 रहा जबकि स्ट्राइक रेट 139.68 है. इस दौरान सैमसन छह बार आउट हुए, जो Team India के लिए चिंता का विषय है.
Sanju Samson Powerplay Stats: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला नागपुर में बुधवार (21 फरवरी) को हुआ. जहां भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी चुनी. हालांकि इस मुकाबले में ओपनिंग करने आए संजू सैमसन कुछ खास नहीं कर पाए और 7 गेंदों पर 10 रन बनाने के बाद चलते बने. इस दौरान संजू की एक कमजोर कड़ी भी सामने आई.
दरअसल, T20I क्रिकेट में 2025 से पॉवरप्ले (Powerplay) के दौरान ओपनिंग करते हुए संजू का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया है. अब तक उन्होंने सात पारियों में कुल 63 गेंदों का सामना किया है और सिर्फ 88 रन बनाए हैं. उनका एवरेज 14.66 रहा है, जो एक ओपनर बल्लेबाज के लिए बेहद कम माना जाता है.
हालांकि उनका स्ट्राइक रेट 139.68 रहा है, लेकिन लगातार विकेट गिरने के कारण टीम को मजबूत शुरुआत नहीं मिल पाई है. इस दौरान वो छह बार आउट हो चुके हैं, जिससे उनकी निरंतरता पर सवाल उठ रहे हैं.
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत के लिए पॉवरप्ले में तेज और स्थिर शुरुआत बेहद जरूरी होती है, लेकिन सैमसन का यह रिकॉर्ड टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय बन गया है. आने वाले मुकाबलों में उनके प्रदर्शन पर खास नजर रहेगी. ध्यान रहे पावरप्ले टी20 फॉर्मेट में शुरुआती 1 से लेकर 6 ओवर के बीच का फेज होता है, जिसमें फील्डिंंग के दौरान 30 यार्ड के घेरे के बाहर केवल दो फील्डर्स को ही खेलने की अनुमति होती है.
नागपुर टी20 में भारतीय टीम की प्लेइंग XI: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
नागपुर टी20 में न्यूजीलैंड टीम की प्लेइंग XI : टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जेमिसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








