
3 साल बाद मिला मौका, फिर भी बदकिस्मत, श्रेयस का टी20 मैच खेलने का इंतजार और बढ़ा, ईशान किशन ने छीनी जगह!
AajTak
श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड संग आज (21 जनवरी) से शुरू हो रही टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे. उनकी जगह टीम ने ईशान किशन को तरजीह दी है. सूर्या ने टी20 मुकाबले से एक दिन पहले मंगलवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ईशान किशन नंबर 3 पर खेलेंगे.
किसी प्लेयर को किसी फॉर्मेट में 3 साल बाद मौका मिले और फिर उसे यह पता चले जिस सीरीज के लिए उसे चुना गया है, उसमें वह नहीं खेलेगा. ऐसा सुनकर किसी को भी खराब लग सकता है. लेकिन अब यह साफ हो चुका है जिन श्रेयस अय्यर को तिलक वर्मा की जगह टीम इंडिया में चुना गया, वह अब न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार (21 जनवरी) से नागपुर में शुरू हो रही टी20 सीरीज में खेलने के लिए नहीं उतरेंगे, वह कुल मिलाकर बेंच पर बैठेंगे. तिलक वर्मा की नंबर 3 पोजीशन पर ईशान किशन का खेलना तय है.
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही टी20 सीरीज में ईशान किशन को श्रेयस अय्यर से पहले मौका मिलेगा. भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी साफ साफ कर दिया है कि तिलक वर्मा के चोटिल होने के बाद ईशान किशन नंबर-3 पर बल्लेबाजी करेंगे.
तिलक वर्मा आमतौर पर नंबर-3 पर खेलते हैं, पेट की सर्जरी के कारण शुरुआती तीन मैचों से बाहर हो गए थे. इसी वजह से श्रेयस अय्यर की टीम इंडिया में वापसी हुई है, लेकिन कप्तान ने स्पष्ट किया कि अय्यर को नंबर-5 के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है.
2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशल डेब्यू करने वाले श्रेयस अय्यर ने अपना आखिरी इस फॉर्मेट का मुकाबला 2023 में खेला था. वो 3 साल बाद दिसंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में इस फॉर्मेट का मुकाबला खेले थे, उन्होंने कुल 51 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 1104 रन 30.66 के एवरेज से बनाए हैं. ऐसे में टीम में वापसी करने के बावजूद उनको मौका नहीं मिलेगा, इससे उनको उदासी जरूर होगी.
प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव ने मंगलवार को कहा- ईशान नंबर-3 पर बल्लेबाजी करेंगे क्योंकि वह हमारी टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं और उन्हें पहले चुना गया था. इसलिए उन्हें मौका देना हमारी जिम्मेदारी है.ईशान पिछले डेढ़ साल से भारत के लिए नहीं खेले हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








