
वर्ल्ड कप की तैयारी का आखिरी मौका... आज से शुरू हो रही भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज, इन 3 खामियों को करना होगा दूर
AajTak
भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुरू हो रही टी20 सीरीज भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप से पहले आखिरी बड़ी तैयारी है. टीम का प्रदर्शन मजबूत है, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म चिंता का कारण बनी हुई है. श्रेयस अय्यर और ईशान किशन के बीच प्लेइंग इलेवन को लेकर मुकाबला है, वहीं हार्दिक पंड्या, बुमराह और वरुण चक्रवर्ती की वापसी से भारत की ताकत बढ़ेगी.
7 फरवरी से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होगा. इससे पहले टीम इंडिया के पास तैयारियों के लिहाज से एक ही मौका होगा. जिसकी शुरुआत आज यानी 21 जनवरी से हो रही है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज. दोनों देशों के बीच 31 जनवरी तक ये सीरीज खेली जाएगी. इसके बाद 7 फरवरी से विश्व कप शुरू हो जाएगा.
वर्ल्ड कप के प्रैक्टिस मैचों के शेड्यूल का कोई ऐलान नहीं हुआ है. ऐसे में ये 5 मैचों की सीरीज ही दोनों टीमों की तैयारी के लिए आखिरी मौका है. भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव चाहेंगे कि न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही सीरीज में उनका आक्रामक बल्लेबाज वाला अंदाज़ फिर से देखने को मिले. भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच नागपुर में बुधवार को खेला जाएगा. ये मैच शाम 7 बजे शुरू होगा.
सूर्या की कप्तानी में भारत का प्रदर्शन
साल 2024 में टी20 कप्तानी संभालने के बाद से सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है. टीम ने 72 फीसदी से ज्यादा मैच जीते हैं. हालांकि, इस दौरान सूर्यकुमार का खुद का बल्ले से प्रदर्शन काफी गिर गया है. लेकिन घरेलू मैदान पर खेलते हुए और पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब बचाने की उम्मीदों के बीच सूर्यकुमार पर दबाव साफ तौर पर बढ़ गया है.
न्यूजीलैंड ने पिछले एक साल में भारत के खिलाफ कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं, जिसमें टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप और भारत में पहली बार द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीत शामिल है.
हालांकि टी20 फॉर्मेट में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत बिल्कुल अलग टीम नजर आई है. भारत ने 25 में से 18 टी20 मैच जीते हैं. इसमें अभिषेक शर्मा की तेज शुरुआत और मिडिल ओवर्स में वरुण चक्रवर्ती की रहस्यमयी गेंदबाज़ी अहम वजह रही है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








