
पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप मामले में बांग्लादेश के पक्ष में कूदा, ICC को लिखा पत्र... क्या विवाद और बढ़ेगा?
AajTak
ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश के हिस्सा लेने पर आखिरी फैसला लेने से एक दिन पहले, PCB ने ICC गवर्निंग बॉडी को लिखा कि वह पड़ोस में राजनीतिक उथल-पुथल के समय भारत में नहीं खेलने के BCB के रुख का समर्थन करता है. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि PCB ने इसमें ICC बोर्ड के सदस्यों की भी कॉपी की है.
Bangladesh T20 World Cup Issue: बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप में भारत में खेलने को लेकर चल रही संस्पेस भरी सिचुएशन में अब पाकिस्तान भी कूद पड़ा है. इससे पहले कुछ रिपोर्ट में यह दावा किया या था कि पाकितान ने इससे किनारा कर लिया है. लेकिन अब क्रिकइंफो की ताजा रिपोर्ट में मामला एकदम उलट हो चला है.
दरअसल, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश की भागीदारी पर अंतिम फैसला लेने से ठीक एक दिन पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा कदम उठाया है. PCB ने आईसीसी को पत्र लिखकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के उस रुख का समर्थन किया है, जिसमें उसने मौजूदा राजनीतिक तनाव के बीच भारत में खेलने से इनकार किया था.
क्रिकइंफो के अनुसार, PCB ने यह पत्र आईसीसी बोर्ड के सभी सदस्यों को भी भेजा है. माना जा रहा है कि आईसीसी ने बुधवार (21 जनवरी) को इस मुद्दे पर बोर्ड मीटिंग बुलाई है, जिसमें बांग्लादेश के मैचों को भारत से श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग पर चर्चा होगी.
हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि PCB के पत्र के कारण ही यह बैठक बुलाई गई या नहीं. लेकिन सूत्रों का कहना है कि आईसीसी अपने अब तक के रुख पर कायम है और वह वर्ल्ड कप शेड्यूल में किसी तरह का बदलाव नहीं करना चाहता.
बांग्लादेश सरकार के समर्थन से BCB ने साफ कर दिया है कि उसकी टीम ग्रुप स्टेज के मैच भारत में नहीं खेलेगी. इसी मुद्दे पर आईसीसी और BCB के बीच कई बार बातचीत हो चुकी है, जिसमें हालिया बैठक पिछले सप्ताह ढाका में हुई थी. लेकिन दोनों पक्ष अपने-अपने फैसले पर अड़े हुए हैं.
बुधवार (21 जनवरी) को इस मामले पर अंतिम फैसला लिया जाना है, जबकि टूर्नामेंट शुरू होने में अब तीन हफ्ते से भी कम समय बचा है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








