
रोहित शर्मा- विराट कोहली को 4 करोड़ का नुकसान तय, BCCI के एक एक्शन से घट जाएगी इतनी सैलरी
AajTak
रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. कहा जा रहा है कि BCCI को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से A+ कैटेगरी हटाने का सुझाव दिया गया है और यह सुझा अजीत अगरकर ने दिया है. ऐसे में दोनों की सैलरी में बड़ा फेरबदल हो जाएगा.
विराट कोहली और रोहित शर्मा इस समय BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में A+ कैटेगरी का हिस्सा है, ऐसे में वो उन चार खिलाड़ियों में शामिल हैं. जिन्हें बीसीसीआई सालाना सबसे ज्यादा पैसा देता है. यह कान्ट्रैक्ट का पैसा मैच फीस से अलग होता है.
इंडिया टुडे को जो सूत्रों से खबर मिली है, उसके अनुसार- अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमेटी ने BCCI को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से A+ कैटेगरी हटाने का सुझाव दिया है. अगर यह लागू हुआ, तो सिर्फ A, B और C कैटेगरी रहेंगी. ऐसा माना जा रहा है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा को B कैटेगरी में रखा जा सकता है. हालांकि अभी यह प्रपोजल मात्र है.
BCCI की सीनियर सेलेक्शन कमेटी के सर्वेसर्वा अजीत अगरकर ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में बड़े बदलाव की सिफारिश की है.
इंडिया टुडे को एक्सक्लूसिव तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक, सेलेक्शन कमेटी ने A+ कैटेगरी को हटाने का प्रस्ताव रखा है, जिसमें खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़ रुपये मिलते हैं. ऐसे में विराट कोहली और रोहित शर्मा अगर बी कैटेगरी में जाते हैं, तो उनको सीधे 4 करोड़ का नुकसान होगा. क्योंकि बी कैटेगरी में 3 करोड़ रुपए सालाना मिलते हैं.
कैसे मिलते हैं BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट प्लेयर्स को रुपये
BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2024-25 - खिलाड़ियों की लिस्ट

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.









