IND vs NZ: ना रिंकू, ना बिश्नोई? कुलदीप-हर्षित पर सस्पेंस... नागपुर T20 में ईशान किशन की एंट्री के बाद ऐसी होगी प्लेइंग 11
AajTak
भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार (21 जनवरी) को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुकाबला है. जहां भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर सस्पेंस है. हालांकि यह तय है कि श्रेयस अय्यर नहीं खेलेंगे, नंबर 3 पर ईशान किशन को मौका मिलेगा.
वनडे सीरीज में 1-2 से मिली हार के बाद अब टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलने उतर रही है. पहला मुकाबला आज (21 जनवरी) नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएन में है. वैसे तो इस पहले मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग 11 तय है. लेकिन अभी भी कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर को मैच की प्लेइंग 11 को लेकर कुछ प्लेयर्स को लेकर माथापच्ची करनी होगी.
इस मुकाबले में रिंकू सिंह और रवि बिश्नोई को संभवत: जगह नहीं मिलेगी. वहीं ईशान किशन के नंबर 3 पर खेलने को लेकर सूर्यकुमार यादव पहले ही स्टैम्प लगा चुके हैं. अब सवाल है कि टीम में किसे प्लेइंग 11 को मौका मिलेगा.
Sound On 🔊 Dialling up the intensity as #TeamIndia steps into T20I mode to take on New Zealand ⚡️ #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/RSE2DXLFXA
ओपनर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन होंगे. नंबर 3 पर ईशान मुर्करर हो चुके है. सूर्यकुमार यादव नंबर 4 पर खेलेंगे, इस बात के संकेत उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए थे. इसके बाद हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल 3 ऑलराउंडर होंगे. कुलदीप यादव और हर्षित राणा के खेलने पर निर्णय पिच को देखकर लिया जाएगा. वहीं अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमरा और अर्शदीप सिंह की प्लेइंग 11 में जगह पक्की है.
वैसे नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में सूखी और पिच मिलती है, जैसी दोनों टीमों को 2016 में T20 वर्ल्ड कप मैच में मिली थी, उस सिचुएशन में भारत अपने दोनों रिस्ट स्पिनर को खिलाने के बारे में सोच सकता है.
वहीं न्यूजीलैंड माइकल ब्रेसवेल के नागपुर टी20 में खेलने की संभावना नगण्य है. इंदौर में रविवार को तीसरे वनडे में पिंडली की चोट (काफ स्ट्रेन) के कारण वह गेंदबाजी नहीं कर पाए थे और अभी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








