
'मेरे लिए सेफ नहीं होगा', वर्ल्ड कप के सवाल पर बांग्लादेश के कप्तान का डर आया सामने
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बांग्लादेश की भागीदारी पर सवाल खड़े हो गए हैं. कप्तान लिटन दास ने इस मुद्दे पर बोलने से इनकार करते हुए इसे असुरक्षित बताया. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों से भारत में तय मैचों के वेन्यू बदलने की मांग की है, जिस पर आईसीसी फिलहाल सहमत नहीं दिख रही.
बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देने से साफ इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि इस विषय पर बोलना उनके लिए 'सुरक्षित नहीं' है. दरअसल, भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में तय अपने मुकाबलों के वेन्यू बदलने की मांग की है. लेकिन आईसीसी ने ऐसा करने से साफ इनकार किया है. पिछले 3 हफ्तों से आईसीसी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच रस्साकसी जारी है.
यह विवाद तब शुरू हुआ जब मुस्ताफिज़ुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उनके आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट से रिलीज़ कर दिया. इसके बाद बीसीबी ने आईसीसी से औपचारिक रूप से भारत से बाहर वेन्यू शिफ्ट करने का अनुरोध किया.
यह भी पढ़ें: ICC के अल्टीमेटम के बाद भी नहीं सुधरा बांग्लादेश, अब BCCI को तरेरीं आंखें, T20 वर्ल्ड कप पर कही ये बात
क्या बोले लिटन दास
मंगलवार, 20 जनवरी को एक बीपीएल (BPL) मैच के बाद लिटन दास से पूछा गया कि क्या टूर्नामेंट की पिचें आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए सही तैयारी मानी जा सकती हैं. इस सवाल पर लिटन ने सीधे तौर पर बांग्लादेश की स्थिति पर ही अनिश्चितता जाहिर की.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.









