
खेल किसका, शर्तें किसकी? बांग्लादेश क्रिकेट विवाद तेज, समय घट रहा, बयान बढ़ रहे
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश और ICC के बीच खींचतान तेज हो गई है. BCB सुरक्षा कारणों से अपने मैच भारत से श्रीलंका में कराने की मांग पर अड़ा है, जबकि ICC शेड्यूल बदलने के मूड में नहीं है. ढाका में हुई बैठक में BCB ने डेडलाइन मिलने से इनकार किया...
टी20 वर्ल्ड कप की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है, लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट टीम की भागीदारी पर संशय अभी बरकरार है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के बीच स्थल को लेकर मतभेद गहराते जा रहे हैं, वहीं डेडलाइन को लेकर भी दोनों पक्षों के बयान मेल नहीं खाते.
भारत में अगले महीने से होने वाले टी20 विश्व कप के लिए BCB सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने मैच श्रीलंका में कराने की मांग पर अड़ा हुआ है. सूत्रों के अनुसार बीते सप्ताह ढाका में हुई बैठक में ICC ने BCB से 21 जनवरी तक अंतिम निर्णय देने को कहा था. इसी संभावना के बीच यह भी चर्चा है कि BCB के पीछे हटने पर उसकी जगह किसी अन्य टीम- संभावित रूप से स्कॉटलैंड को शामिल किया जा सकता है. हालांकि इस संबंध में ICC की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है.
सोमवार को BCB मीडिया समिति के चेयरमैन अमजद हुसैन ने पत्रकारों से बातचीत में डेडलाइन मिलने के दावे से स्पष्ट रूप से इनकार किया. उनके मुताबिक, 'ICC प्रतिनिधियों के साथ बैठक में केवल स्थल के विकल्प पर चर्चा हुई. हमने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है. ICC ने कहा है कि वे आगे सूचित करेंगे, लेकिन किसी तारीख का उल्लेख नहीं किया गया.'
बताया जाता है कि BCB ने ICC से ग्रुप में बदलाव की मांग भी की है, जिसके तहत आयरलैंड को ग्रुप ‘सी’ में भेजकर बांग्लादेश को ग्रुप ‘बी’ में रखने का प्रस्ताव दिया गया था, ताकि मुकाबलों को श्रीलंका शिफ्ट किया जा सके. ICC इस प्रस्ताव पर सहमत होने के पक्ष में नहीं दिखता. वर्तमान स्थिति में बांग्लादेश की टीम इंग्लैंड, नेपाल, इटली और वेस्टइंडीज के साथ ग्रुप ‘सी’ में शामिल है.
शेड्यूल के अनुसार बांग्लादेश कोलकाता के ईडन गार्डन्स और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपने लीग मैच खेलेगा. टीम का पहला मुकाबला 7 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ निर्धारित है, जो टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच भी है.
विश्व कप में अब महज कुछ सप्ताह बचे हैं, ऐसे में BCB और ICC के बीच चल रही खींचतान का शीघ्र समाधान आवश्यक माना जा रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि ICC टूर्नामेंट के कार्यक्रम में बदलाव के पक्ष में नहीं दिख रहा है. ऐसे में अंतिम निर्णय का दारोमदार BCB पर ही है- समय कम है और सवाल बड़ा: क्या बांग्लादेश विश्व कप खेलेगा?

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.









