न्यूजीलैंड ODI सीरीज खत्म... अब टीम इंडिया के लिए कब मैदान पर उतरेंगे ROKO, नोट कर लें तारीख
AajTak
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली को भारतीय टीम में देखने के लिए फैन्स को लंबा इंतजार करना होगा. दोनों खिलाड़ी अब आईपीएल 2026 में नजर आएंगे और इसके बाद जून 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ संभावित वनडे सीरीज से टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं.
भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज खत्म होने के बाद फैन्स के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि अब रोहित शर्मा और विराट कोहली को भारतीय जर्सी में अगली बार कब देखा जाएगा. पिछले साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जब रोहित और विराट ने वनडे सीरीज खेली थी, तब लोगों को बड़ी राहत मिली थी. दरअसल, उससे पहले दोनों को करीब सात महीने तक भारत की जर्सी में खेलने का मौका नहीं मिला था. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद एक बार फिर फैंस को ‘रो-को’ को देखने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा.
न्यूजीलैंड सीरीज में कोहली चमके, रोहित रहे फीके
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अक्टूबर और फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नवंबर-दिसंबर में खेले गए तीन वनडे मैचों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद रोहित और विराट न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में उतरे थे. कागजों पर भारत मजबूत दिख रहा था, लेकिन मैदान पर कहानी बिल्कुल अलग रही और न्यूजीलैंड ने भारत को 2-1 से हराकर सीरीज जीत ली.
इस सीरीज में रोहित शर्मा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वह तीन मैचों में कुल 61 रन ही बना सके. वहीं विराट कोहली हमेशा की तरह शानदार लय में नजर आए. उन्होंने पहले मैच में 93 रन की अहम पारी खेली. राजकोट में वह सिर्फ 23 रन बना पाए, जहां भारत को हार मिली. निर्णायक मुकाबले में कोहली ने 108 गेंदों पर 124 रन की बेहतरीन पारी खेली.
यह भी पढ़ें: 14 महीने पहले न्यूजीलैंड ने ही खत्म किया था कोहली-रोहित का करियर... अब किस पर गिरेगी गाज
अगर उन्हें टॉप ऑर्डर से थोड़ा भी सहयोग मिल जाता, तो भारत आसानी से लक्ष्य हासिल कर सकता था. हालांकि हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी ने कुछ उम्मीद जरूर जगाई, लेकिन कोहली के पास टिककर खेलने वाला कोई साथी नहीं रहा.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.









