
OUT या नॉट आउट, WPL में हो गया बखेड़ा... अंपायर से भिड़ गई धाकड़ खिलाड़ी लिजेल ली, हुआ ये एक्शन
AajTak
दिल्ली कैपिटल्स की धाकड़ खिलाड़ी लिजेल ली (Lizelle Lee) पर WPL कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के लिए 10% मैच फीस का जुर्माना और एक डिमेरिट पॉइंट लगाया गया. मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में विवादित स्टंपिंग के बाद उन्होंने नाराजगी जताई. ली ने Level 1 अपराध स्वीकार किया, जिस पर मैच रेफरी का फैसला अंतिम होता है.
Lizelle Lee WPL 2026 Out or Not out: दिल्ली कैपिटल्स की तेज तर्रार और धाकड़ बैटर लिजेल ली (Lizelle Lee) पर महिला प्रीमियर लीग (WPL) के कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है.
यह घटना मंगलवार को वडोदरा के BCA स्टेडियम में खेले गए दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के दौरान हुई. दिल्ली की पारी के 11वें ओवर में ली को अमनजोत कौर (Amanjot Kaur) की गेंद पर राहिला फिरदौस (Rahila Firdous) ने स्टंप किया.
गेंद लेग साइड पर थी और फ्लिक शॉट खेलने के प्रयास में ली अपना बैलेंस संतुलन खो बैठीं. इसके बाद विकेटकीपर ने स्टंपिंग की. अंपायरों ने कई एंगल्स और स्टंप कैमरा देखने के बाद फैसला सुनाया कि जब बेल्स गिरीं, तब ली का बैट हवा में था.
46 रन (28 गेंद) की तेज पारी खेलने के बाद आउट होने पर Lee ने मैदान पर ही नाराज़गी जताई और पवेलियन लौटते समय भी फैसले से असहमति दिखाती दिखीं.
WPL की मीडिया एडवाइजरी के मुताबिक, Lee ने Article 2.2 के तहत Level 1 अपराध स्वीकार किया, जो मैच के दौरान क्रिकेट इक्विपमेंट के दुरुपयोग से जुड़ा है. Level 1 मामलों में मैच रेफरी का फैसला अंतिम और बाध्यकारी होता है, जिस पर कोई अपील नहीं की जा सकती.
वैसे इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 7 विकेट से जीता. वहीं मुंबई इंडियंस ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 154/5 रन बनाए. दिल्ली ने 19 ओवर में 155/3 रन बनाकर मैच जीत लिया.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








