
WPL में 20 साल की इस खिलाड़ी ने की सरप्राइज एंट्री, डेब्यू मैच में ही इंटरनेट पर मचाई थी सनसनी
AajTak
मुंबई इंडियंस की युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज गुनालन कामिलिनी चोट के कारण WPL 2026 से बाहर हो गई हैं. उनकी जगह अंडर-19 वर्ल्ड कप की स्टार गेंदबाज वैष्णवी शर्मा को टीम में शामिल किया गया है. मुंबई इंडियंस फिलहाल अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है और अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से खेलेगी.
मुंबई इंडियंस (MI) की विकेटकीपर-बल्लेबाज गुनालन कामिलिनी चोट के कारण महिला प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) के बाकी मैचों से बाहर हो गई हैं. कामिलिनी ने इस सीजन अब तक मुंबई इंडियंस के लिए सभी पांच मुकाबले खेले थे, जिसमें उन्होंने कुल 75 रन बनाए. 17 साल की कामिलिनी को मुंबई इंडियंस ने इस सीजन से पहले हुए ऑक्शन में 50 लाख रुपये में खरीदा था. वह WPL 2024 में भी मुंबई इंडियंस का हिस्सा थीं, जहां उन्होंने पांच पारियों में 32 रन बनाए थे.
वैष्णवी शर्मा को मिला चांस
कामिलिनी की जगह मुंबई इंडियंस ने बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा को टूर्नामेंट के बाकी हिस्से के लिए टीम में शामिल किया है. वैष्णवी शर्मा 2025 आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थीं. वैष्णवी शर्मा ने उस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए छह पारियों में 17 विकेट लिए थे और वह प्रतियोगिता की सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5 रन देकर 5 विकेट रहा.
20 साल की वैष्णवी ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भारत के लिए डेब्यू किया, जहां उन्होंने पांच मैचों में पांच विकेट झटके. इसके अलावा, उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम में भी पहली बार जगह मिली है. श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू मैच में ही वैष्णवी शर्मा ने खूब सुर्खियां बंटोरी थीं.
सोशल मीडिया पर मचाया था तहलका
वैष्णवी ने श्रीलंका के खिलाफ पिछले महीने खेली गई टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था. सोशल मीडिया पर उनकी गेंदबाजी और क्यूटनेस की भी खूब चर्चा हुई थी. उनके इंस्टाग्राम फॉलोवर्स लाखों की संख्या में बढ़े थे. कई यूजर्स ने उन्हें नेशनल क्रश तक कह दिया था. अब वैष्णवी को महिला प्रीमियर लीग में भी मौका मिल गया है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.









