
'14 प्लेयर्स और स्टाफ भी मेरे जिम्मे', खराब फॉर्म के सवाल पर कप्तान का काम गिनाने लगे सूर्या
AajTak
भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव खराब फॉर्म को लेकर दबाव में हैं, लेकिन उनका कहना है कि टीम की जीत उनके लिए सबसे अहम है. वह अपने खेलने के अंदाज़ में बदलाव नहीं करना चाहते और भरोसा रखते हैं कि मेहनत के दम पर रन जरूर आएंगे.
भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव हाल के दिनों में अपने खराब फॉर्म को लेकर आलोचनाओं के घेरे में रहे हैं. रोहित शर्मा से कप्तानी संभालने के बाद सूर्यकुमार यादव का बल्ला खामोश ही है. कभी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज़ रहे सूर्या, कप्तान के तौर पर खेले गए 38 टी20 मैचों में उन्होंने 748 रन बनाए हैं. उनका औसत 23.37 और स्ट्राइक रेट 151.11 रहा है. उनका आखिरी अर्धशतक अक्टूबर 2024 में आया था, जो उनकी बल्लेबाज़ी को लेकर चिंता बढ़ाता है.
भारत-न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को नागपुर में मैच खेला जाना है. इससे पहले प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि वह अपने खेल की पहचान से समझौता नहीं करना चाहते. सूर्यकुमार यादव ने कहा, 'मैं अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहा हूं और रन जरूर आएंगे. लेकिन मैं अपना खेल नहीं बदलना चाहता.'
उन्होंने आगे कहा, मैं उसी तरह बल्लेबाज़ी करना चाहता हूं. अगर रन बनते हैं तो अच्छा है. अगर नहीं बनते, तो मैं फिर से मेहनत करूंगा, अभ्यास करूंगा और मजबूत होकर वापसी करूंगा.
यह भी पढ़ें: IND vs NZ 1st T20I: ईशान किशन या श्रेयस अय्यर? नंबर 4 की जंग में कौन जीतेगा, नागपुर टी20 में प्लेइंग 11 में किसे मिलेगा मौका
यह कोई व्यक्तिगत खेल नहीं है
सूर्यकुमार यादव का मानना है कि उनकी निजी फॉर्म से ज्यादा टीम का प्रदर्शन अहम है. यही वजह है कि वह खुद पर ज्यादा दबाव नहीं डाल रहे हैं. उन्होंने कहा, अगर यह टेबल टेनिस या लॉन टेनिस जैसा व्यक्तिगत खेल होता, तो शायद मैं ज्यादा सोचता. लेकिन क्रिकेट एक टीम गेम है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.









