
बांग्लादेश की राह पर चलेगा पाकिस्तान? टी20 वर्ल्ड कप बायकॉट पर PCB ने दिया ये जवाब
AajTak
क्या पाकिस्तान क्रिकेट टीम भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बांग्लादेश की तरह बायकॉट करने के मूड में है? अब इस पूरे मामले पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का बयान सामने आया है.
भारत और श्रीलंका में 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Men’s T20 World Cup 2026) से पहले बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने साफ कर दिया है कि वह बांग्लादेश के समर्थन में टूर्नामेंट का बहिष्कार नहीं करेगा.
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि बांग्लादेश पाकिस्तान से कूटनीतिक और क्रिकेटिंग सपोर्ट मांग रहा है और दोनों देश मिलकर संयुक्त स्टैंड ले सकते हैं. हालांकि, PCB से जुड़े सूत्रों ने एक वेबसाइट को बताया कि पाकिस्तान के पास टूर्नामेंट से हटने का कोई आधार नहीं है, खासकर जब उसके सभी मैच पहले से ही श्रीलंका में तय हैं.
विवाद की जड़ बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) का भारत में अपने ग्रुप स्टेज मैच खेलने से इनकार करना है. BCB ने सुरक्षा और खिलाड़ियों की सेफ्टी का हवाला देते हुए टीम को भारत भेजने से मना कर दिया है.
इसकी शुरुआत तब हुई, जब मुस्ताफिजुर रहमान का IPL कॉन्ट्रैक्ट खत्म किया गया, जिसके बाद BCB ने ICC से औपचारिक रूप से अनुरोध किया कि बांग्लादेश के मैच भारत से बाहर कराए जाएं.
हालांकि, ICC की सिक्योरिटी रिव्यू में भारतीय वेन्यू पर शून्य से नगण्य खतरा (nil to negligible threat) खतरे की रिपोर्ट सामने आई, जिससे बांग्लादेश की दलील कमजोर पड़ गई.
बांग्लादेश सरकार के दबाव में BCB अब भी विकल्पों पर जोर दे रहा है. इनमें आयरलैंड के साथ ग्रुप बदलने का प्रस्ताव भी शामिल है. फिलहाल बांग्लादेश ग्रुप C में है, जहां उसे तीन मैच कोलकाता और एक मैच मुंबई में खेलना है. अगर ग्रुप स्वैप होता है, तो उसे ग्रुप B में भेजा जाएगा, जिसके मुकाबले श्रीलंका में होंगे.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.









