
कौन हैं 16 साल की दीया यादव, जिन्होंने WPL में सबसे कम उम्र में किया डेब्यू, 2017 वर्ल्ड कप से है कनेक्शन
AajTak
16 वर्षीय दीया यादव ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में डेब्यू कर WPL इतिहास की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाया. वहीं, मुंबई इंडियंस ने भी वैष्णवी शर्मा को डेब्यू का मौका दिया. चोट के कारण जी कमलिनी टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं.
दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले पुष्टि की कि 16 साल की दीया यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. इसके साथ ही दीया विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के इतिहास में खेलने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गईं. इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया.
हरियाणा की रहने वाली दीया यादव ने मिन्नू मणि की जगह टीम में एंट्री की. उनका WPL सफर तब नया मोड़ ले गया, जब दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 10 लाख रुपये की बेस प्राइस पर खरीदा. दीया पहली बार 2023 में सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने अंडर-15 वनडे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था. इस टूर्नामेंट में उन्होंने 578 रन बनाए, उनका औसत 96.33 रहा. इस दौरान उन्होंने तीन शतक लगाए और त्रिपुरा के खिलाफ नाबाद 213 रन (125 गेंद) की ऐतिहासिक पारी खेली, जो महिला आयु-वर्ग क्रिकेट में एक दुर्लभ उपलब्धि मानी जाती है.
2017 के बाद क्रिकेट के लिए जगा प्यार
दीया को क्रिकेट से प्यार 2017 महिला वनडे वर्ल्ड कप फाइनल देखने के बाद हुआ. उसी मैच से प्रेरित होकर उन्होंने भारत को वर्ल्ड कप जिताने का सपना देखा. उनके पिता राकेश यादव, जो दिल्ली अंडर-19 टीम के लिए खेल चुके हैं और आईटी प्रोफेशनल हैं. उन्होंने उन्हें पुणे की एक क्रिकेट अकादमी में दाखिला दिलाया, जहां से उनका क्रिकेट सफर आगे बढ़ता गया.
यह भी पढ़ें: WPL में 20 साल की इस खिलाड़ी ने की सरप्राइज एंट्री, डेब्यू मैच में ही इंटरनेट पर मचाई थी सनसनी
वैष्णवी का भी डेब्यू

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.









