
Will Malajczuk: 12 चौके और 5 छक्के, U-19 वर्ल्ड कप में कंगारू बल्लेबाज ने जड़ा रिकॉर्डतोड़ शतक, सारे कीर्तिमान ध्वस्त
AajTak
Will Malajczuk: अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ने एक जबरदस्त रिकॉर्ड बना दिया. दरअसल, उनका यह रिकॉर्ड रहा अंडर 19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक का. उन्होंने जापान के खिलाफ 12 चौके और 5 छक्के जड़कर यह कीर्तिमान बनाया.
Will Malajczuk, Fastest U-19 WC Century:आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के यंग ओपनर बल्लेबाज ने जापान के खिलाफ ऐसा धमाकेदार प्रदर्शन किया, जिसने टूर्नामेंट के इतिहास में नया रिकॉर्ड बना दिया
आईसीसी मेन्स अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज विल मालाचेक (Will Malajczuk) ने जापान के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेलते हुए टूर्नामेंट का सबसे तेज शतक जड़ दिया. मालाचेक ने महज 51 गेंदों में शतक पूरा किया, जो कि इस इवेंट के इतिहास का सबसे तेज शतक है.
नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए ग्रुप A के इस मुकाबले में 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मालाचेक ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और जापानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की उन्होंने चौकों-छक्कों की बरसात करते हुए सिर्फ 55 गेंदों पर 102 रन बनाए. उनकी इस विस्फोटक पारी में दमदार पावर हिटिंग देखने को मिली.
मालाचेक की पारी ने न सिर्फ दर्शकों को रोमांचित किया, बल्कि टूर्नामेंट के रिकॉर्ड बुक में भी नया अध्याय जोड़ दिया उनकी इस ऐतिहासिक पारी ने ऑस्ट्रेलिया की खिताबी दावेदारी को और मजबूत कर दिया है.
Will Malajczuk smashes a record-breaking ton against Japan 🤩 Follow #U19WorldCup LIVE, broadcast details ➡️ https://t.co/jKX6xmmOJQ pic.twitter.com/MM1eyZuq6J
मालाचेक की शानदार पारी में 12 चौके और पांच गगनचुंबी छक्के शामिल थे, क्योंकि उन्होंने शुरू से ही 185.45 के स्ट्राइक रेट से रन बनाने के मौकों का फायदा उठाया. टॉप पर नितेश सैमुअल के साथ पार्टनरशिप करते हुए, इस जोड़ी ने एक मजबूत नींव रखी. दोनों ने 15.3 ओवर में 135 रन बनाए. इस दौरान मालाचेक एक बार फिर हवाई शॉट लेने की कोशिश में आउट हो गए. इससे पहले, जापान ने ह्यूगो तानी-केली की ज़बरदस्त पारी की बदौलत 201/8 का स्कोर बनाया, जिन्होंने 135 गेंदों पर नाबाद 79 रन बनाए थे. यूथ वनडे में सबसे तेज शतक किसके नाम? पाकिस्तान के समीर मिन्हास के नाम अभी YODI में सबसे तेज़ शतक का रिकॉर्ड है, उन्होंने इस साल की शुरुआत में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 42 गेंदों पर यह शतक बनाया था. वैभव सूर्यवंशी इस लिस्ट में टॉप पांच में दो बार और टॉप छह में तीन बार शामिल हैं, उन्होंने पिछले साल 52, 56 और 63 गेंदों पर YODI शतक बनाए थे.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








