विराट कोहली को ICC रैंकिंग में झटका, छिन गया नंबर-1 ODI बल्लेबाज का ताज... कीवी खिलाड़ी डेरिल मिचेल ने कब्जाया सिंहासन
AajTak
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ताजा रैकिंग आ गई है, इसमें विराट कोहली को झटका लगा है. वह ODI के अब नंबर 1 बल्लेबाज नहीं रहे. उनकी जगह न्यूजीलैंड के खिलाड़ी डेरिल मिचेल ने ले ली है.
ICC की ताजा ODI बल्लेबाज रैंकिंग में भारत के स्टार बैटर विराट कोहली को झटका लगा है. उनसे नंबर-1 की पोजीशन छिन गई है, अब इस पर अब न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल काबिज हो गए हैं. हालिया मैचों में शानदार प्रदर्शन की बदौलत मिचेल ने यह उपलब्धि हासिल की, जबकि कोहली की रैंकिंग में गिरावट आई है.
ध्यान रहे कोहली पिछले सप्ताह ही रोहित शर्मा को पछाड़कर नंबर 1 वनडे बल्लेबाज बने थे.तब कोहली जुलाई 2021 के बाद पहली बार नंबर-1 वनडे बल्लेबाज की पोजीशन पर लौटे थे. पर मिचेल ने हाल में संपन्न वनडे सीरीज ऐसा प्रदर्शन किया कि कोहली नीचे खिसककर नंबर पर पहुंच गए. मिचेल के 845 रैंकिंग पॉइंट्स हैं, जबकि विराट कोहली 795 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं. इन दोनों से काफी पीछे इब्राहिम जादरान, रोहित शर्मा, शुभमन गिल और बाबर आज़म जैसे बड़े बल्लेबाज़ हैं.
यह दूसरी बार है जब मिचेल वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बने हैं. इससे पहले पिछले साल नवंबर में वह सिर्फ तीन दिनों के लिए टॉप पर रहे थे, फिर रोहित शर्मा ने उनसे यह जगह छीन ली थी.
मिचेल ने वनडे सीरीज में जमा दिया रंग हैमिल्टन में जन्मे डेरिल मिचेल इस समय अपने करियर के सबसे शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने तीन मैचों की वनडे सीरीज में कुल 352 रन बनाए. दूसरे मैच में उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया, जहां उन्होंने 117 गेंदों पर नाबाद 131 रन की पारी खेली. इसी पारी की मदद से न्यूजीलैंड ने पहले सीरीज बराबर की और बाद में सीरीज 2-1 से जीत भी ली.
सीरीज के पहले मैच में न्यूज़ीलैंड को हार मिली थी, लेकिन मिचेल ने उस मुकाबले में भी 71 गेंदों पर 84 रन बनाकर टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे. तीन मैचों की किसी वनडे सीरीज में 352 रन बनाना किसी भी न्यूजीलैंड खिलाड़ी का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. यह कुल मिलाकर दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है. उनसे आगे सिर्फ पाकिस्तान के बाबर आजम (2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 360 रन) और भारत के शुभमन गिल (2023 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 360 रन) हैं.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








