
Shahnawaz Dahani Asia Cup 2023: एशिया कप टीम में जगह ना मिलने पर आगबबूला हुआ PAK गेंदबाज, PCB ले सकता है एक्शन
AajTak
एशिया कप के लिए पाकिस्तानी टीम का ऐलान कर दिया गया था. बाबर आजम की अगुवाई वाली इस टीम में युवा तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी को जगह नहीं मिली. दहानी ने इसके बाद ट्वीट करके पीसीबी और पाकिस्तानी क्रिकेट विश्लेषकों पर निशाना साधा.
एशिया कप 31 अगस्त से लेकर 17 सितंबर तक पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाना है. एशिया कप के लिए पाकिस्तान ने अपनी टीम का भी ऐलान कर दिया, जिसकी कप्तानी बाबर आजम करेंगे. शान मसूद और इहसानुल्लाह को वनडे टीम से बाहर कर दिया गया है, वहीं इमाद वसीम और शाहनवाज दहानी भी स्क्वॉड में जगह नहीं बना पाए.
दाएं हाथ के गेंदबाज दहानी का चयन ना होना हैरानी भरा रहा. दहानी का लिस्ट-ए क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन रहा है और उन्होंने 31 मैचों में 56 विकेट चटकाए हैं. पाकिस्तानी टीम की घोषणा के बाद पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान तेज गेंदबाजों के लिस्ट-ए करियर आंकड़े साझा किए. लतीफ ने जो आंकड़े दिखाए, उसमें शाहनवाज दहानी का नाम नहीं था. इसके बाद दहानी ने लतीफ और पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड (PCB) को आड़े हाथ लिया.
25 साल के दहानी ने अपने लिस्ट-ए आंकड़ों की तस्वीर शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'ऐसा लगता है जैसे दहानी पाकिस्तानी तेज गेंदबाज नहीं है?
दहानी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'एक भी पत्रकार या क्रिकेट विश्लेषक ने चयनकर्ताओं से सवाल पूछने या ये आंकड़े दिखाने की हिम्मत नहीं की.' हालांकि दहानी में बाद में ये दोनों ट्वीट डिलीट कर दिए. पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीसीबी शाहनवाज दहानी के खिलाफ एक्शन ले सकता है. शाहनवाज ने पाकिस्तान के लिए अबतक 2 वनडे और 11 टी20 मैच खेलकर कुल 9 विकेट चटकाए हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे सफल कप्तान की बात की जाए तो वो महेंद्र सिंह धोनी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच जिताए हैं. वहीं आईपीएल इतिहास के टॉप 5 कप्तानों में धोनी के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर हैं. लेकिन आज बात करते हैं मौजूदा सीजन के कप्तानों के बारे में...

बांग्लादेश ने फिर दी ICC को गीदड़भभकी, टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी के बाद अब बोर्ड चुनाव से बढ़ा बवाल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस समय बड़े विवाद में है. चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर सरकारी जांच चल रही है. इस जांच को लेकर कई तरह की बयानबाजियां चल रही हैं. वहीं, आईसीसी को लेकर भी एक पूर्व प्रशासक ने खुलेआम धमकी दी है.











