गुरु गंभीर का गणित गड़बड़ा रहा! टी20 में पास, लेकिन वनडे-टेस्ट में फेल टीम इंडिया
AajTak
गौतम गंभीर ने राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाली है. टी20 और वनडे क्रिकेट में उनका कोचिंग रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है, जिसमें भारत ने शानदार जीत दर्ज की हैं. हालांकि टेस्ट क्रिकेट में भारत का प्रदर्शन उनके नेतृत्व में कमजोर रहा है. आईपीएल में भी गंभीर ने KKR को चैंपियन बनाकर अपनी कोचिंग क्षमता साबित की है.
टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर में वनडे सीरीज गंवानी पड़ी है. ये नतीजा इसलिए शर्मनाक है क्योंकि पहली बार ऐसा है जब कीवी टीम ने भारत को उसके घर में वनडे सीरीज में पटखनी दी हो. भारत को मिली इस हार के बाद फैन्स के निशाने पर कोच गौतम गंभीर हैं. गंभीर पर इसलिए भी सवालों की बौछार है क्योंकि एक साल पहले ही न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को उसके घर में टेस्ट सीरीज में भी रौंदा था.
गौतम गंभीर ने राहुल द्रविड़ की जगह भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभाली थी. वह भारत की टीम के साथ तीनों फॉर्मेट- टेस्ट, वनडे और टी20 के मुख्य कोच हैं. ऐसे में इस सीरीज हार के बाद ये जानना जरूरी है कि आखिर उनका कोचिंग रिकॉर्ड कैसा रहा है.
गौतम गंभीर का कोचिंग रिकॉर्ड अगर अलग-अलग फॉर्मेट में देखा जाए, तो सफेद गेंद (टी20 और वनडे) में उनका प्रदर्शन संतोषजनक है, लेकिन लाल गेंद यानी टेस्ट क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड उतना मजबूत नहीं रहा है.
यह भी पढ़ें: पहले टेस्ट अब ODI, गंभीर युग में एक और शर्मनाक रिकॉर्ड... न्यूजीलैंड ने 37 साल, 7 ODI सीरीज का सूखा किया खत्म
टी20 इंटरनेशनल में गौतम गंभीर का कोचिंग रिकॉर्ड
गौतम गंभीर ने भारतीय टीम के कोच के तौर पर अपना सफर श्रीलंका दौरे से शुरू किया. यह सीरीज रोहित शर्मा और विराट कोहली के टी20 से संन्यास लेने के बाद पहली टी20 सीरीज थी. अपने पहले ही असाइनमेंट में गंभीर ने शानदार प्रदर्शन किया और भारत ने तीनों टी20 मैच जीत लिए.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








