
13 मैच में केवल 149 रन, गेंदबाजी भी फ्लॉप... तो रवींद्र जडेजा ने खेल लिया अपना आखिरी वनडे?
AajTak
वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल के बाद से खेले गए 13 वनडे मैचों में जडेजा सिर्फ 149 रन बना पाए हैं, उनका औसत 29.8 का रहा है. बल्लेबाजी में उनसे शतक की उम्मीद भले न हो, लेकिन निचले क्रम में मैच फिनिश करने की जिम्मेदारी वह निभाते नजर नहीं आए. इससे भी बड़ी चिंता उनकी गेंदबाजी रही है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में मिली वनडे सीरीज की हार के बाद रवींद्र जडेजा का प्रदर्शन सवालों के घेरे में है. वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से रवींद्र जडेजा के फॉर्म में लगातार गिरावट आई है. अब यह बहस तेज़ हो गई है कि क्या भारत को 50 ओवर के फॉर्मेट में उनसे आगे बढ़ जाना चाहिए? 232 विकेट और 2905 रन के साथ लगभग 17 साल तक भारत की वनडे टीम का अहम हिस्सा रहे जडेजा का योगदान ऐतिहासिक रहा है, लेकिन हालिया आंकड़े टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का कारण बनते जा रहे हैं.
टेस्ट क्रिकेट में वह मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल तक भारत के प्रमुख ऑलराउंडर बने रह सकते हैं, मगर वनडे क्रिकेट में उनकी भूमिका अब पहले जैसी असरदार नहीं दिख रही है.
वर्ल्ड कप 2023 के बाद प्रदर्शन रहा लचर
वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल के बाद से खेले गए 13 वनडे मैचों में जडेजा सिर्फ 149 रन बना पाए हैं, उनका औसत 29.8 का रहा है. बल्लेबाजी में उनसे शतक की उम्मीद भले न हो, लेकिन निचले क्रम में मैच फिनिश करने की जिम्मेदारी वह निभाते नजर नहीं आए. इससे भी बड़ी चिंता उनकी गेंदबाजी रही है. इन 13 मुकाबलों में उन्होंने सिर्फ 12 विकेट लिए हैं और चैंपियंस ट्रॉफी के बाद तो स्थिति और खराब हो गई, जहां उन्होंने छह मैचों में महज एक विकेट लिया और उनकी इकॉनमी 6 से ऊपर चली गई.
यह भी पढ़ें: 14 महीने पहले न्यूजीलैंड ने ही खत्म किया था कोहली-रोहित का करियर... अब किस पर गिरेगी गाज
दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ बुरी तरह फ्लॉप

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








