
न आक्रमण, न ट्रैप, न टर्निंग पॉइंट... ग्राउंड पर 'गंभीर' नहीं दिखी टीम इंडिया, हार ऐसे हुई पक्की!
AajTak
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2026 की ODI सीरीज में भारतीय टीम 1-2 से धराशायी हो गई, और सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि यह हार घरेलू मैदान पर, उस विपक्षी के हाथों हुई जिसने इससे पहले भारत में कभी ODI सीरीज नहीं जीती थी. तीसरे मैच में डेरिल मिचेल (137) और ग्लेन फिलिप्स (106) की धुआंधार साझेदारी ने भारतीय गेंदबाजी की कमजोरी को बेपर्दा कर दिया...
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2026 की ODI सीरीज की कहानी सिर्फ रोमांच नहीं, बल्कि बड़ा सबक बनकर सामने आई. तीन मैचों की इस भिड़ंत में भारतीय टीम 1-2 से हार गई और सबसे चिंताजनक बात यह रही कि ये हार घरेलू जमीन पर हुई- उस विपक्षी के खिलाफ, जिसने इससे पहले भारत में कभी ODI सीरीज अपने नाम नहीं की थी. यह सिर्फ एक हार नहीं, बल्कि उस मिथक का टूटना था कि घर में भारत को हराना असंभव है.
तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 338 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया. इस स्कोर की नींव डेरिल मिचेल (137) और ग्लेन फिलिप्स (106) की धुआंधार साझेदारी ने रखी, जिसने भारतीय गेंदबाजी को पूरी तरह बेअसर कर दिया. न तेज गेंदबाज लाइन पकड़ पाए, न स्पिनर्स नियंत्रण स्थापित कर पाए- नतीजा, विकेट सूखे और रन बरसते रहे.
जवाब में भारत ने उम्मीद विराट कोहली पर टिकी देखी और उन्होंने 124 रनों की जुझारू पारी खेलकर मुकाबला जिंदा रखा. लेकिन दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिला. टॉप से लेकर मिडिल ऑर्डर तक, कोई भी लंबी साझेदारी नहीं निभा सका. अंततः भारतीय टीम 296 पर सिमट गई और यह मैच भारत की रणनीतिक व तकनीकी कमियों का आईना बन गया.
यह पहली बार है जब न्यूजीलैंड ने भारत में ODI सीरीजी जीती - इतिहास के पन्नों में एक ऐसी हार दर्ज हुई जो भारतीय क्रिकेट के लिए कलंक से कम नहीं.
बॉलिंग- भारत की सबसे बड़ी परीक्षा
भारत की हार की सबसे बड़ी वजह रही बॉलिंग विभाग का भयंकर पतन. भारतीय गेंदबाजी ने न तो विकेट-टेकिंग मिडल ओवर दबाव बनाया और न ही रन रोकने में कामयाबी हासिल की. स्पिनर जडेजा और कुलदीप दोनों ही प्रभावशाली नहीं दिखे, जिनके आंकड़े सीरीज में बेहद निराशाजनक रहे.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








