
Rohit Sharma T20 WC: बैटिंग में फ्लॉप... लेकिन कप्तानी में अबतक हिट रहे रोहित शर्मा, टीम को किया है एकजुट
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान लगभग पक्की कर चुकी है. टीम इंडिया के इस प्रदर्शन में कप्तान रोहित शर्मा का अहम रोल रहा है जिन्होंने खिलाड़ियों को काफी बैक किया है. रोहित बैटिंग में भले ही कुछ खास नहीं कर पा रहे हों लेकिन उनकी कप्तानी काफी असरदार रही है.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम ने एक रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को पांच रनों से शिकस्त दी. एडिलेड ओवल में बुधवार (2 नवंबर) को खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश को बारिश के चलते 16 ओवरों में 151 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने उसकी एक ना चली. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में अपना स्थान लगभग पक्का कर चुकी है. अब टीम इंडिया सुपर-12 के अपने अंतिम मुकाबले में छह नवंबर को जिम्बाब्वे का सामना करेगी.
कप्तानी में धमाल मचा रहे रोहित
मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले को छोड़ दें भारतीय टीम का बाकी तीनों मुकाबलों में प्रदर्शन काफी लाजवाब रहा है. किसी भी टीम के परफॉर्मेंस में उसके लीडर का अहम रोल होता है. रोहित शर्मा ने भी इसी कहावत को चरितार्थ करते हुए फ्रंट से भारतीय टीम को लीड किया है. रोहित शर्मा बैटिंग में भले ही कुछ खास नहीं कर पा रहे हों लेकिन उनकी कप्तानी काफी दमदार दिख रही है.
बांग्लादेश के खिलाफ इस मुकाबले में रोहित ने कप्तानी में जिस धैर्य का परिचय दिया वह काफी शानदार था. यानी कि भारत की रोमांचक जीत में रोहित शर्मा की कप्तानी की भी दाद देनी होगी. अर्शदीप सिंह समेत बाकी गेंदबाजों को जिस तरह से उन्होंने रोटेट किया वह काफी सराहनीय था. साथ ही फील्ड सेटिंग्स भी रोहित ने काफी बेहतर ढंग से की थी. उससे पहले के मुकाबलों में भी रोहित ने कुछ इसी तरह की कप्तानी की थी.
भारतीय टीम का माहौल काफी शानदार

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












