
Rohit Sharma Covid-19 Positive: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा हुए कोरोना पॉजिटिव, बीसीसीआई ने दिया ये अपडेट
AajTak
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं. बीसीसीआई ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है.
इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम पर कोरोना वायरस की मार पड़ी है. टीम के कप्तान रोहित शर्मा रोहित शर्मा कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं. शनिवार (25 जून) को हुए रैपिड एंटीजन टेस्ट में रोहित शर्मा के पॉजिटिव आने की जानकारी सामने आई है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की है.
बीसीसीआई ने लिखा, 'कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को आयोजित रैपिड एंटीजन टेस्ट (RAT) में कोविड-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है. वह फिलहाल टीम होटल में आइसोलेशन में हैं. बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी देखभाल कर रही है.'
रोहित शर्मा लिसेस्टरशायर के खिलाफ जारी भारतीय टीम के अभ्यास मैच में शामिल थे, लेकिन रोहित वह खेल के तीसरे दिन भारत की दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने नहीं उतरे. रोहित मैच के शुरुआती दिन पहली पारी में ओपनिंग करने उतरे थे जहां और रोमन वॉकर की गेंद पर आउट होने से पहले 25 रन बनाए.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










