
Rohit Sharma: रोहित शर्मा मुंबई में खेल रहे गली क्रिकेट, वीडियो हो रहा वायरल
AajTak
रोहित शर्मा का हालिया फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है. आईपीएल 2022 में रोहित कुल 14 मुकाबलों में लगभग 19 के एवरेज से 268 रन बना पाए थे.
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा 20 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे. गुरुवार सुबह जब टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का एक जत्था मुंबई से इंग्लैंड के लिए रवाना हुआ था, तब रोहित उसमें शामिल नहीं थे. रोहित हाल ही में परिवार के साथ छुट्टियां मनाकर मालदीव से लौटे हैं, जिसके चलते वह दूसरे बैच के साथ सोमवार की रात बेंगलुरु से रवाना होंगे.
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वारयल हो रहा है, जिसमें रोहित शर्मा मुंबई के वर्ली में गली क्रिकेट खेलते दिखाई दे रहे हैं. नौ सेकंड के वीडियो में रोहित शर्मा गेंद को मारने के बाद मुस्कुराते हुए देखे जा सकते हैं.
इंग्लैंड के खिलाफ होने हैं 7 मैच
भारत को 1-5 जुलाई तक इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में भिड़ना है. गौरतलब है कि पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम कोविड-19 मामलों के चलते आखिरी टेस्ट मैच नहीं खेल सकी थी. चार टेस्ट मैचों के बाद टीम इंडिया फिलहाल 2-1 से आगे है. टेस्ट मैच की समाप्ति के बाद दोनों देशों के बीच तीन-तीन मैचों की टी20 एवं वनडे सीरीज भी खेलनी है.
भारत को इसी महीने आयरलैंड दौरे पर दो टी20 मैचों में भी भाग लेना है. जिसके लिए भारत अपने दोयम दर्जे की टीम आयरलैंड भेजने जा रही है. आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम की कप्तानी हार्दिक पंड्या के कंधों पर रहेगी. वहीं, भुवनेश्वर कुमार को उप-कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया है.
रोहित का हालिया फॉर्म खराब

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












