
RCB Captaincy Contenders: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL नीलामी में बनाई कन्फ्यूज टीम... नहीं खरीदा कप्तान! अब क्या करेंगे विराट कोहली?
AajTak
IPL 2025 मेगा ऑक्शन में 10 टीमों ने 639.15 करोड़ रुपये खर्च कर 182 खिलाड़ी खरीदे. नीलामी के दौरान दोनों दिन क्रिकेट फैन्स की नजरें सबसे ज्यादा जिस टीम पर रहीं, उनमें से एक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) भी है. विराट कोहली की यह टीम अब तक खिताब नहीं जीत सकी है. इस बार टीम में कप्तानी को लेकर काफी कन्फ्यूजन है. RCB ने अपने पिछले सीजन के कप्तान फाफ डु प्लेसिस को रिलीज कर दिया है.
RCB Captaincy Contenders: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 मेगा ऑक्शन सोमवार (25 नवंबर) को सऊदी अरब के जेद्दा में खत्म हुआ. इसमें 10 टीमों ने 639.15 करोड़ रुपये खर्च कर 182 खिलाड़ी खरीदे. इस बार ऑक्शन में कई बड़ी बातें रही हैं. इस मेगा ऑक्शन में कई खिलाड़ियों ने चौंकाया है, तो कुछ ने ऐसा इतिहास रचा है जो शायद ही कभी टूट पाएगा.
मगर इस नीलामी के दौरान दोनों दिन क्रिकेट फैन्स की नजरें सबसे ज्यादा जिस टीम पर रहीं, उनमें से एक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) भी है. विराट कोहली की यह टीम अब तक खिताब नहीं जीत सकी है. मगर माना जा रहा था कि यह फ्रेंचाइजी इस बार मेगा ऑक्शन में कई मजबूत प्लेयर खरीदेगी.
कप्तानी लायक किसी स्टार को RCB ने नहीं खरीदा
हालांकि हुआ कुछ इसके उलट. आरसीबी ने जिस तरह से टीम बनाई है वो फैन्स को कन्फ्यूज भी कर रही है. इसमें सबसे बड़ा और अहम कन्फ्यूजन कप्तानी को लेकर है. आज हम इसी पर बात करने वाले हैं. दरअसल, IPL नीलामी से पहले बेंगलुरु टीम ने अपने कप्तान फाफ डु प्लेसिस को रिलीज कर दिया था.
ऐसे में माना जा रहा था कि यह टीम मेगा ऑक्शन में कप्तानी के लिए ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर या केएल राहुल जैसे किसी स्टार प्लेयर पर दांव लगा सकती है. मगर ऐसा हुआ नहीं. इसी बीच रिपोर्ट्स में कहा जाने लगा कि विराट कोहली ही दोबारा कप्तानी की कमान संभाल सकते हैं.
कोहली फिर संभाल सकते हैं टीम की कप्तानी

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












