
PAK vs BAN, Shoaib Malik: सानिया मिर्जा के बेटे की तबीयत बिगड़ी, बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला छोड़कर दुबई पहुंचे शोएब मलिक
AajTak
शोएब ने भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से शादी की है. अप्रैल 2010 में हैदराबाद में एक पारंपरिक समारोह में शोएब और सानिया शादी के बंधन में बंधे थे. फिर शादी के दस साल बाद उनके बेटे इजहान का जन्म हुआ था.
PAK vs BAN, Shoaib Malik: पाकिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर शोएब मलिक अपने बेटे की बीमारी के कारण सोमवार को बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में नहीं उतरे. शोएब मलिक की जगह इफ्तिखार अहमद को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने शोएब मलिक को लेकर जानकारी दी.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












