
Kenya vs Cameroon T20: ये कैसा इंटरनेशनल मैच, केन्या ने कैमरून टीम का 20 गेंदों में ही कर दिया खेल खत्म
AajTak
साउथ अफ्रीका में इन दिनों अफ्रीका क्रिकेट एसोसिएशन कप 2022 टूर्नामेंट खेला जा रहा है. इसके ग्रुप-बी में सोमवार को केन्या और कैमरून के बीच टी20 मैच खेला गया. इस मैच को केन्या ने 20 बॉल में 9 विकेट से जीत लिया. ऐसा इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में चौथी बार हुआ.
Kenya vs Cameroon T20: इंटरनेशनल क्रिकेट में कई बार देखा गया है कि टीमें बहुत छोटे स्कोर पर ढेर हो जाती हैं और दूसरी टीम जल्दी से मैच खत्म कर जीत दर्ज करती है. मगर शायद ही अब तक आपने देखा होगा कि किसी टीम ने सिर्फ 3.2 ओवर में ही मैच खत्म कर दिया हो, वह भी खासकर इंटरनेशनल क्रिकेट में.
ऐसा साउथ अफ्रीका में हुआ है, जहां अफ्रीका क्रिकेट एसोसिएशन कप 2022 सीजन खेला जा रहा है. टूर्नामेंट के ग्रुप-बी में सोमवार (19 सितंबर) को केन्या और कैमरून के बीच टी20 मैच खेला गया. इस मैच को केन्या ने 20 बॉल में 9 विकेट से जीत लिया. ऐसा इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में चौथी बार हुआ.
कैमरून ने 28 रन बनाने में गंवाए 10 विकेट
दरअसल, बेनोनी में खेले गए इस मैच में केन्या टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. टीम का यह दांव एकदम सटीक बैठा और उसने कैमरून टीम का पहला विकेट 20 रन पर झटका. इसके बाद कैमरून की पूरी टीम यहां से संभल ही नहीं सकी और 14.2 ओवर में सिर्फ 48 रन बनाकर ढेर हो गई.
यानी कैमरून टीम ने अपने सभी विकेट सिर्फ 28 रन बनाने में ही गंवा दिए. केन्या के लिए यश तालाती ने 8 रन और शेम नोचे ने 10 रन देकर बराबर 3-3 विकेट अपने नाम किए. लुकास ने 2 और गेरार्ड ने एक विकेट लिया.
इस तरह केन्या ने 20 गेंदों में मैच जीता

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











