
IPL Players History: 2008 आईपीएल में डेब्यू करने वाले ये 12 प्लेयर... आज भी मचा रहे गदर, बना सकते हैं अपनी अलग टीम
AajTak
IPL 2024 सीजन का आगाज 22 मार्च को होगा. पहला मैच चेन्नई और बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. इस बार ओपनिंग मुकाबले में दोनों टीमों की ओर से 5 ऐसे खिलाड़ी उतरने वाले हैं, तो IPL के पहले सीजन से खेलते आ रहे हैं. यानी वो टूर्नामेंट में सबसे पुराने खिलाड़ियों में शामिल हैं. इनके अलावा भी 7 ऐसे प्लेयर हैं, जो अब तक IPL के पहले यानी 2008 सीजन से अब तक खेल रहे हैं.
12 Players Featured in IPL 2008 and Now: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन का आगाज 22 मार्च को होने वाला है. पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा. बता दें कि बीसीसीआई ने अभी आईपीएल के शुरुआती 21 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया है. बाकी शेड्यूल बाद में आएगा.
मगर इन सबके बीच टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले बता दें कि इस बार ओपनिंग मुकाबले में दोनों टीमों की ओर से 5 ऐसे खिलाड़ी उतरने वाले हैं, तो IPL के पहले सीजन से खेलते आ रहे हैं. यानी वो टूर्नामेंट में सबसे पुराने खिलाड़ियों में शामिल हैं.
ये 12 खिलाड़ी पहले सीजन से खेलते आ रहे हैं
ओपनिंग मैच में उतरने वाले इन पांचों खिलाड़ियों में चेन्नई टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा और अजिंक्य रहाणे शामिल हैं. बाकी दो प्लेयर आरसीबी टीम के विराट कोहली और दिनेश कार्तिक हैं. बता दें कि इनके अलावा भी 7 ऐसे प्लेयर हैं, जो अब तक IPL के पहले यानी 2008 सीजन से अब तक खेल रहे हैं.
कुल मिलाकर इस बार आईपीएल में 12 ऐसे खिलाड़ी उतरने वाले हैं, जो पहले सीजन से अब तक खेलते आ रहे हैं. इनमें 5 के बारे में हमने जान लिया है. बाकी 7 प्लेयर रोहित शर्मा, शिखर धवन, मनीष पांडेय, ऋद्धिमान साहा, ईशांत शर्मा, अमित मिश्रा और पीयूष चावला हैं.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












