
IPL 2024 Playoffs: 3 टीमें आईपीएल से बाहर,1 की प्लेऑफ में एंट्री... अब 3 स्थानों के लिए 6 टीमों के बीच जंग, जानें पूरा कैलकुलेशन
AajTak
IPL Playoffs 2024 Update: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में अब तक 3 टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. कोलकाता नाइट राइडर्स एकमात्र टीम है, जिसने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया है. वहीं अब प्लेऑफ के लिए बचे हुए 6 स्थानों की जंग है. आइए आपको बताते हैं किस टीम की दावेदारी सबसे मजबूत है.
IPL Playoffs 2024 Sceneario: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में 13 मई तक 63 दिनों के अंदर कुल 53 मुकाबले खेले चुके हैं. अब तक कुल तीन टीमें मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटन्स आईपीएल की प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं. वहीं प्लेऑफ के लिए टिकट कटवाने वाली एकमात्र टीम कोलकाता नाइट राइडर्स है.
13 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटन्स के बीच होने जाना वाला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. इसका सीधा नुकसान गुजरात को झेलना पड़ा. अब गुजरात की टीम बाहर हो चुकी है. ऐसे में अब कुल मिलाकर आईपीएल प्लेऑफ के 3 स्थानों के लिए 6 टीमों के बीच जंग है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु कैसे पहुंचेगी प्लेऑफ में? रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) की टीम ने अब तक कुल 13 मैच खेले हैं, उसके अब तक कुल 12 प्वाइंट्स हैं. उसका नेट रन रेट (NRR) 0.387 है. RCB को अपना मैच बेंगलुरु में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से 18 मई को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलना है.
दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ आरसीबी की लगातार पांचवीं जीत ने अब उनको प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंचा दिया है. अगर बेंगलुरु की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को हारते हैं तो वो 14 प्वाइंट्स तक पहुंचेगे. इससे उन्हें प्लेऑफ में पहुंचने का मौका मिल सकता है, लेकिन इसके लिए दूसरी टीमों के नतीजे उनके पक्ष में जाने चाहिए. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) दोनों ही 16 प्वाइंट्स तक पहुंच सकते हैं, इससे आरसीबी बाहर हो जाएगी.
RCB और CSK का मैच एक तरह से नॉकआउट है. RCB को अपना नेट रन-रेट CSK से आगे ले जाने है तो उसे मैच 18 रन (यदि वे 200 का स्कोर बनाते हैं) से जीतना होगा. LSG तब तक अपने दोनों मैच खेल चुकी होगी. वहीं SRH के पास एक मैच बचा होगा. इसका साफ मतलब है कि RCB और CSK दोनों के पास इस मामले में काफी स्पष्टता होगी कि वे कहां मौजूद हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेऑफ में पहुंचने के कितने चांसेस? ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में खेल रही चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक कुल 13 मुकाबले खेले हैं. इन 13 मैचों में उनके खाते में 14 प्वाइंट्स हैं. वहीं चेन्नई का रनरेट 0.528 है. उनका अगला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











