
IND vs WI, 1000 ODI Match: सचिन जैसा कोई नहीं! टीम इंडिया के 1000 वनडे का सफर, सर्वाधिक स्कोर-सबसे ज्यादा मैच में तेंदुलकर आगे
AajTak
भारत के वनडे इंटरनेशनल करियर की शुरुआत 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ हुई थी. अजित वाडेकर के नेतृत्व में उस मुकाबले में भारत को हार झेलनी पड़ी थी. अब टीम इंडिया 1000वां वनडे मुकाबला खेलने जा रही है.
IND vs WI, First ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज रविवार से शुरू हो रही है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाल मुकाबला टीम इंडिया के लिए काफी खास रहने वाला है. भारत का यह 1000वां वनडे मुकाबला होने जा रहा है और वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाली दुनिया की पहली टीम होगी.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












