
IND Vs SL T20: कप्तान रोहित शर्मा आज रचेंगे इतिहास! एक और जीत बनाएगी टीम इंडिया को सरताज
AajTak
टीम इंडिया रविवार को धर्मशाला के मैदान में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज का आखिरी मैच खेलने उतरेगी. इस दौरान भारत की नज़र एक नए रिकॉर्ड पर होगी.
भारत और श्रीलंका के बीच रविवार को धर्मशाला में सीरीज का तीसरा टी-20 मैच खेला जाएगा. टीम इंडिया इस सीरीज को पहले ही अपने नाम कर चुकी है और अब उसकी नज़र क्लीन स्वीप पर है. कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम के सामने आज इतिहास रचने की चुनौती है. टीम इंडिया अगर आज का मुकाबला जीत जाती है, तब यह उसकी लगातार 12वीं टी-20 जीत होगी.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












