
IND vs SA 2nd Test: दूसरे टेस्ट में इतिहास रचने उतरेंगे कोहली के शेर, इस मैदान पर अबतक नहीं हारे
AajTak
टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट की सीरीज का दूसरा मैच आज से जोहानेसबर्ग के वंडर्स स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम का इस मैदान पर अजेय रिकॉर्ड रहा है...
IND vs SA 2nd Test: टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट की सीरीज का दूसरा मैच आज से जोहानेसबर्ग के वंडर्स स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम का इस मैदान पर अजेय रिकॉर्ड रहा है. टीम यहां अब तक एक भी टेस्ट नहीं हारी है. ऐसे में फैंस को भारतीय टीम से सीरीज के दूसरे टेस्ट में भी जीत का परचम लहराने की पूरी उम्मीद है. A sleep away from the second Test at the Wanderers 🏟️ 👌#TeamIndia #SAvIND pic.twitter.com/FsF5L7uDbw

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











