
Ind vs Eng: रोहित-धवन की ओपनिंग जोड़ी का कमाल, हेडन-गिलक्रिस्ट को इस मामले में पीछे छोड़ा
AajTak
रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने ओवरऑल वनडे क्रिकेट में 5000 रन भी पूरे कर लिए हैं. यह उपलब्धि हासिल करने वाली यह आठवीं जोड़ी बन गई है. दोनों ने अब 112 पारियों में 45.25 की औसत से 5,023 रन जोड़ लिए हैं.
शिखर धवन और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी ने एक खास उपलब्धि हासिल की है. इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित-धवन ने पहले विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी की. वनडे में बतौर ओपनर दोनों की यह 17वीं शतकीय साझेदारी है. रोहित-धवन ने इस मामले में हेडन-गिलक्रिस्ट की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी को पीछे छोड़ दिया है. तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने एक बार फिर टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. रोहित शर्मा (37) और शिखर धवन (67) ने 14.4 ओवरों में 103 रन जोड़कर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों को आदिल राशिद ने चलता किया. रोहित-धवन की सलामी जोड़ी के नाम अब 110 पारियों में 4978 रन हो गए हैं. इस दौरान, दोनों ने 17 शतकीय और 15 अर्धशतकीय साझेदारियां की हैं.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












