
Ind vs Eng: क्या कप्तान कोहली नहीं खेलना चाहते थे मैनचेस्टर टेस्ट?
AajTak
भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री और गेंदबाजी कोच भरत अरुण के बाद सहायक फिजियो योगेश परमार के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद खिलाड़ियों पर खतरा मंडरा रहा था. इससे मैच के दौरान संक्रमण फैलने का डर भी था जिसके कारण टॉस किए जाने के दो घंटे पहले इसे रद्द कर दिया गया.
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच शुक्रवार को रद्द कर दिया गया क्योंकि कोविड-19 से जुड़ी चिंताओं के कारण मेहमान देश अपनी ‘टीम उतारने में असमर्थ’ था. भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री और गेंदबाजी कोच भरत अरुण के बाद सहायक फिजियो योगेश परमार के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद खिलाड़ियों पर खतरा मंडरा रहा था. इससे मैच के दौरान संक्रमण फैलने का डर भी था जिसके कारण टॉस किए जाने के दो घंटे पहले इसे रद्द कर दिया गया.More Related News













