
IND vs ENG: कोहली को था हार का डर..? तभी आखिरी ओवरों में रोहित ने संभाली कमान
AajTak
विराट कोहली इंग्लैंड की पारी के 16 ओवर खत्म होने के बाद मैदान से बाहर चले गए थे. उन्होंने मैच के बाद बताया कि उनके पैर में हल्का खिंचाव आ गया था और वह नहीं चाहते थे कि वो चोट में तब्दील हो. कोहली ने कहा कि ऐसे में मैदान से बाहर जाना बेहतर निर्णय था.
टी20 सीरीज के चौथे मैच में भारत ने इंग्लैंड को 8 रनों से शिकस्त दे दी. 186 रनों का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम आखिरी ओवर तक लड़ती रही. मैच में कई बार ऐसे पल आए, जब लगा कि इंग्लैंड की टीम आसानी से जीत हासिल कर लेगी. 14वें ओवर तक टीम आसानी से लक्ष्य की ओर बढ़ रही थी. बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहे थे. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी की. बेयरस्टो 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर राहुल चाहर का शिकार बने. हालांकि, इसके कुछ देर बाद बेन स्टोक्स भी आउट हो गए. स्टोक्स का आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट रहा और यहीं से रोहित शर्मा की कप्तानी का कमाल भी दिखना शुरू हुआ. दरअसल, विराट कोहली इंग्लैंड की पारी के 16 ओवर खत्म होने के बाद मैदान से बाहर चले गए थे. उन्होंने मैच के बाद बताया कि उनके पैर में हल्का खिंचाव आ गया था और वह नहीं चाहते थे कि वो चोट में तब्दील हो. कोहली ने कहा कि ऐसे में मैदान से बाहर जाना बेहतर निर्णय था.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












