
IND vs ENG: इंग्लैंड फैन्स ने की शर्मनाक हरकत, केएल राहुल पर फेंके शराब के ढक्कन
AajTak
यह घटना उस वक़्त हुई जब केएल राहुल बाउंड्री के पास फील्डिंग कर रहे थे. ऐसे में सोशल मीडिया पर इस हरकत का वीडियो और कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं. जिसके बाद क्रिकेट प्रेमियों के बीच इंग्लैंड फैन्स की इस हरकत की जमकर आलोचना की जा रही है.
भारत और इंग्लैंड के बीच ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन एक शर्मनाक घटना सामने आई है. भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के दौरान आज इंग्लैंड के फैन्स ने टीम इंडिया के केएल राहुल पर बीयर और शैंपेन के कॉर्क फेंके. जानकारी के मुताबिक यह घटना उस वक़्त हुई जब केएल राहुल बाउंड्री के पास फील्डिंग कर रहे थे. ऐसे में सोशल मीडिया पर इस हरकत का वीडियो और कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं. जिसके बाद क्रिकेट प्रेमियों के बीच इंग्लैंड फैन्स की इस हरकत की जमकर आलोचना की जा रही है. Virat Kohli signaling to KL Rahul to throw it back to the crowd - Terrible from the crowd to throw some things to the players.#ENGvIND #ViratKohli pic.twitter.com/c7Ba7CBKTQ
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











