
IND vs BAN 1st T20 Playing XI: भारत-बांग्लादेश के बीच आज पहला टी20, इन 3 खिलाड़ियों का होगा डेब्यू! ये हो सकती है प्लेइंग-11
AajTak
India vs Bangladesh 1st T20: भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला ग्वालियर में खेला जाना है. इस पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग-11 पर भी निगाहें होंगी. भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शाम सात बजे से शुरू होगा.
India vs Bangladesh 1st T20: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज (6 अक्टूबर) खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ग्वालियर के श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर पहली बार कोई इंटरनेशनल मुकाबला होने जा रहा है. मुकाबले में सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे, वहीं नजमुल हुसैन शांतो के कंधों पर बांग्लादेशी टीम की बागडोर होगी. भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शाम सात बजे से शुरू होगा.
...तो इन 3 खिलाड़ियों का होगा डेब्यू!
इस पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग-11 पर भी निगाहें होxगी. मुकाबले के जरिए मयंक यादव, नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं. मयंक ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के दौरान लगातार 150 KMPH की रफ्तार से गेंदबाजी करके फैन्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा था, हालांकि इंजरी के चलते उन्हें टूर्नामेंट के बीच से ही हटना पड़ा था.
उधर तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने भी आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए काफी प्रभावित किया था. जबकि सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी भी आईपीएल 2024 में छा गए थे. वैसे भी शिवम दुबे के बाहर हो जाने के चलते प्लेइंग-11 के लिए नीतीश की दावेदारी काफी मजबूत हुई है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज को देखते हुए शुभमन गिल, ऋषभ पंत, यशस्वी जयसवाल, मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल को बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए रेस्ट दिया गया है.
कप्तान सूर्यकुमार यादव और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या टीम में शामिल दो बड़े नाम हैं. उनके अलावा टी20 वर्ल्ड कप 2024 की विजेता टीम में शामिल रहे अर्शदीप सिंह को भी इस सीरीज के लिए टीम में चुना गया है. सीनियर खिलाड़ियों को रेस्ट दिए जाने के कारण अभिषेक शर्मा जैसे युवा खिलाड़ियों के पास अपना स्किल दिखाने का यह बेहतरीन मौका है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











