
IND vs AUS 2nd T20: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज करो-मरो का मैच, जसप्रीत बुमराह की हो सकती है वापसी
AajTak
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आज (23 सितंबर) दूसरा मैच नागपुर में खेला जाना है. पहले टी20 मुकाबले में हार के बाद भारत के लिए यह मुकाबला करो या मरो का बन गया है. स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह फिट हो चुके हैं और उनका इस मुकाबले में खेलना लगभग तय है.
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आज (23 सितंबर) दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएसन स्टेडिय में होना है. पहले टी20 मुकाबले में हार के बाद भारत के लिए यह मुकाबला करो या मरो का बन गया है. ऐसे में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम को तीनों डिपार्टमेंट में बेस्ट प्रदर्शन करना होगा. पिछले मैच में भारत की बैटिंग तो शानदार रही थी, लेकिन गेंदबाजों ने मेहनत पर पानी फेर दिया था.
बुमराह की हो सकती है वापसी
इस मुकाबले मुकाबले से पहले ही भारत के लिए अच्छी खबर सामने आई है. स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह फिट हो चुके हैं और उनका इस मुकाबले में खेलना लगभग तय लग रहा है. जसप्रीत बुमराह को लेकर टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने भी अपडेट दिया था. सूर्यकुमार यादव ने जसप्रीत बुमराह की फिटनेस संबंधी चिंताओं को खारिज करते हुए कहा था कि चिंता की कोई बात नहीं है और यह तेज गेंदबाज पीठ की चोट से उबर कर मैदान पर उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
क्लिक करें- रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर सौरव गांगुली का बड़ा बयान
डेथ ओवर्स की बॉलिंग चिंताजनक
भारतीय टीम अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण को लेकर चिंतित है, जिसमें ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी शामिल हैं. उन्होंने जो पिछले 14 ओवर किए हैं उनमें 150 रन लुटाए हैं. अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार डेथ ओवरों में नहीं चल पा रहे हैं. उन्होंने पाकिस्तान, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19वें ओवर में गेंद संभाली, लेकिन इन तीन ओवरों में उन्होंने 49 रन लुटाए. ऐसी परिस्थितियों में भारत के लिए बुमराह का फिट होना बेहद जरूरी हो गया है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












