
First ever one-day international: आज 51 साल का हुआ 'वनडे', बारिश ने कराया था इस फॉर्मेट का आगाज
AajTak
पांच जनवरी के दिन का अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट के इतिहास में एक खास स्थान है. पहला वनडे इंटरनेशनल मैच (ODI) आज ही (5 जनवरी, 1971) इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर खेला गया था
पांच जनवरी के दिन का अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट के इतिहास में एक खास स्थान है. पहला वनडे इंटरनेशनल मैच (ODI) आज ही (5 जनवरी, 1971) इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर खेला गया था. इन दिनों भले ही एकदिवसीय मुकाबला 50-50 ओवरों का होता है, लेकिन यह पहला एकदिवसीय मैच 40-40 ओवरों का था.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












