
Ashes 2021: एशेज में कौन करेगा ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी? इन दोनों के बीच रेस
AajTak
महत्वपूर्ण एशेज सीरीज से ठीक एक महीने पहले एकबार फिर से ऑस्ट्रेलियाई टीम विवादों औऱ मुश्किलों में फंसती हुई नजर आ रही है. अश्लील संदेशों के आरोप के चलते टिम पेन को ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी छोड़नी पड़ी, जिसके बाद एकबार फिर से टीम को एक नया कप्तान जल्द चुनने की चुनौती है.
सैंडपेपर गेट के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभालने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज टिम पेन ने हाल ही में एक विवाद के चलते ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया. एशेज सीरीज से ठीक एक महीने पहले फिर से ऑस्ट्रेलियाई टीम के सामने एक मुश्किल चुनौती है. अब ऑस्ट्रेलियाई टीम के सेलेक्टर्स ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से संपर्क कर स्टीव स्मिथ को दोबारा ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभालने का प्रस्ताव रखा है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












