
83 World Cup: टीम का इकलौता एंग्लो-इंडियन, जिसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तबाही मचा दी थी
AajTak
रोजर बिन्नी ने इस मैच में कुल चार विकेट लिए, 8 ओवर का स्पेल और 29 रन देकर चार विकेट. रोजर बिन्नी के इस कमाल ने पूरा मैच ही बदल दिया. उन्होंने ग्राहम वूड, ग्राहम येलॉप, कप्तान डेविड हूक्स और अंत में टॉम होगान को आउट किया.
टीम इंडिया ने 1983 का वर्ल्डकप जब जीता, तो उसमें सबसे स्पेशल बात यह थी कि हर मैच में जीत के साथ टीम को एक नया हीरो मिल रहा था. जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में जब कपिल देव ने ऐतिहासिक पारी खेली उसके बाद भारतीय टीम का जोश हाई था. लेकिन इसके बाद अगला ही मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था. ऑस्ट्रेलिया इससे पहले 1975 के वर्ल्डकप में रनर-अप रह चुकी थी. ऐसे में उस टीम को हराना इतना आसान नहीं था. ऑस्ट्रेलिया के सामने एक मौका ये भी था कि अगर वह टीम इंडिया को मात देती तो सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाती. लेकिन उस दिन की कहानी कुछ और ही साबित हुई. इस मैच में भारत की जीत हुई और हीरो निकले ऑल-राउंडर रोजर बिन्नी. टीम में शामिल एकमात्र एंग्लो इंडियन खिलाड़ी, जो बॉलिंग और बैटिंग दोनों से कमाल कर सकता था. इस मैच में भी भारत की शुरुआत बेहतरीन नहीं थी, सुनील गावस्कर का वर्ल्डकप लगातार नीरस ही चल रहा था. यहां पर भी ऐसा ही हुआ, सुनील गावस्कर के अलावा अन्य खिलाड़ी भी कोई बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाए.

मुंबई में IPL 2026 से पहले सभी 10 टीमों के कप्तान एक साथ जुटे और पारंपरिक कैप्टंस फोटो सेशन (Captain’s Photo Session) में हिस्सा लिया. यह फोटोशूट हर साल टूर्नामेंट के आधिकारिक आगाज से पहले होता है. इस इवेंट के साथ IPL 2026 की काउंटडाउन तेज हो गई है और फैन्स में नए सीजन को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच गया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.











