युजवेंद्र चहल ने झटकी इस सीजन की पहली हैट्रिक, एक ओवर में लिए 4 विकेट, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) में बुधवार को चेन्नई सुपरकिंग्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला गया. इस मैच में पजाब किंग्स ने 4 विकेट से जीत हासिल की और चेन्नई की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को भी तोड़ दिया. इस मुकाबले में युजवेंद्र चहल ने इस सीजन की पहली हैट्रिक ली.

चेपॉक में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
चहल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपॉक स्टेडियम में खेलते हुए एक ही ओवर में चार विकेट लेकर इतिहास रच दिया. इस ओवर में उन्होंने हैट्रिक भी पूरी की, जो आईपीएल में उनकी दूसरी हैट्रिक थी. इससे पहले उन्होंने 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में हैट्रिक ली थी.
एक ओवर में 4 विकेट लेने वाले गेंदबाज
अमित मिश्रा (SRH vs PWI, पुणे 2013) - युजवेंद्र चहल (RR vs KKR, ब्रेबोर्न 2022) - आंद्रे रसेल (KKR vs GT, नवी मुंबई 2022) - युजवेंद्र चहल (PBKS vs CSK, चेन्नई 2025)
आईपीएल में सर्वाधिक हैट्रिक

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.