
मोहम्मद आमिर की होगी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी! बाबर आजम ने दिए संकेत
AajTak
आमिर ने महज 28 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सबको हैरान कर दिया था. उन्होंने पिछले साल संन्यास का ऐलान किया था. आमिर ने इसके लिए मिस्बाह उल हक और वकार यूनुस को दोषी ठहराया था.
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी हो सकती है. टीम के कप्तान बाबर आजम ने इसके संकेत दिए हैं. 'क्रिकेट पाकिस्तान' को दिए इंटरव्यू में बाबर आजम ने कहा कि वह इस मुद्दे पर आमिर से बात करेंगे. बाबर आजम ने कहा, 'मैं मोहम्मद आमिर से बात करूंगा कि उन्हें क्या-क्या दिक्कत है. वह पाकिस्तान के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं.' बाबर पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का दूसरा चरण खेलने के लिए अबु धाबी में हैं. वह कराची किंग्स टीम का हिस्सा हैं. आमिर भी इसी टीम से खेलते हैं.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












