
इंग्लैंड नहीं जा रहे हार्दिक पंड्या, ऑलराउंडर का जिम्मा संभाल सकता है ये तेज गेंदबाज
AajTak
हार्दिक पंड्या को इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के अनुसार वह गेंदबाजी करने की स्थिति में नहीं हैं.
भारत के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने बुधवार को कहा कि शार्दुल ठाकुर के पास तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर बनने की क्षमता है, जिसकी टीम को जरूरत है. हार्दिक पंड्या पीठ की चोट के कारण गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं. पंड्या को इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया है, क्योंकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के अनुसार वह गेंदबाजी करने की स्थिति में नहीं हैं. भारत अरुण ने पीटीआई से कहा कि अगले विकल्पों का समूह ढूंढने में अंतिम फैसला चयनकर्ताओं का होगा, लेकिन ठाकुर ने निश्चित तौर पर मजबूत दावा पेश किया है.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












