
Yashasvi Jaiswal on Rohit Sharma: 'मैं अभी नहीं बताऊंगा', रोहित शर्मा को लेकर क्यों कुछ बोलने से बचे यशस्वी जायसवाल
AajTak
हाल ही में खेली गई इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ने धांसू प्रदर्शन किया और सबसे ज्यादा 712 रन बनाए थे. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने यह सीरीज 4-1 से जीती थी. इस दौरान यशस्वी ने 2 दोहरे शतक भी लगाए. साथ ही 3 फिफ्टी जड़ीं. अब यशस्वी ने कप्तान रोहित की जमकर तारीफ की है.
Yashasvi Jaiswal Praises Rohit Sharma Captaincy: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने हाल ही में इंग्लैंड को 5 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में 4-1 से करारी शिकस्त दी है. इस सीरीज में युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने धांसू प्रदर्शन किया और 5 मैचों में सबसे ज्यादा 712 रन जड़ दिए.
इस दौरान यशस्वी ने 2 दोहरे शतक भी लगाए. साथ ही 3 फिफ्टी जड़ीं. सीरीज के दौरान रोहित ने यशस्वी की जमकर तारीफ की थी और कहा था कि उन्हें अभी खेलने और सीखने दो. मगर अब यशस्वी ने कप्तान रोहित की जमकर तारीफ की है.
'ऐसे कई पल है जिन्हें मैं अभी नहीं बताऊंगा'
यशस्वी ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, 'उनके (रोहित शर्मा) साथ ड्रेसिंग रूम में होना शानदार होता है. उनकी कप्तानी में खेलना जबरदस्त है. ऐसे कई पल है जिन्हें मैं अभी नहीं बताऊंगा. इन्हें मेरे साथ ही रहने दीजिए.'
अपनी बात रखते हुए यशस्वी ने आगे कहा, 'जिस तरह से वह (रोहित) सपोर्ट करते हैं, जिस तरह से वह बात करते हैं, बैटिंग करते हैं, चाहे जो कुछ हो, वह आपके साथ खड़े रहते हैं. मुझे लगता है कि अपने लीडर में ऐसी क्वालिटी होना अविश्वसनीय है. मैं उनसे सीखता रहूंगा.'
स्पिनर्स के खिलाफ खेलने के में काफी मदद की

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












